Tecno Spark Go 3: भारत में बजट स्मार्टफोन सेगमेंट अब और भी दिलचस्प होने लगा है। Tecno Spark Go 5G जैसे 10,999 रुपये के फ़ोन पहले से मौजूद हैं, लेकिन अब टेक्नो ने नया Tecno Spark Go 3 लॉन्च किया है, जिसकी कीमत सिर्फ ₹8,999 है। इस कीमत में फोन में कुछ ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो आपको iPhone-जैसा लुक और अनुभव देने का दावा करते हैं। यह फोन 23 जनवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। आइए विस्तार से जानते हैं Tecno Spark Go 3 के फीचर्स, खूबियाँ और यह फोन खरीदने लायक है या नहीं:
ये भी पढ़ें: iPhone 18 Pro का डिजाइन सामने आया, लीक वीडियो में दिखे धांसू फीचर्स
डिज़ाइन और लुक – iPhone जैसा प्रीमियम फिनिश
नया Tecno Spark Go 3 डिज़ाइन में बहुत प्रीमियम लगता है, खासकर उसके पीछे के कैमरा मॉड्यूल के कारण जो iPhone की स्टाइल की याद दिलाता है। इसके फिनिश और बॉडी प्रोफाइल के कारण यह दिखने में महंगे स्मार्टफोन जैसा लगता है। फोन की बॉडी IP64 रेटिंग के साथ आती है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है – ऐसा अक्सर बजट फोन में नहीं मिलता।
डिस्प्ले – बड़ा और स्मूथ व्यूइंग एक्सपीरियंस
फोन में 6.74-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। उतनी हाई रेज़ोल्यूशन नहीं है, लेकिन 120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग, ऐप्स और वीडियो अनुभव काफी स्मूथ लगता है। बजट फोन में अक्सर 60Hz स्क्रीन मिलती है, लेकिन 120Hz मिलने से यह फोन थोड़ा प्रीमियम फील देता है।
बैटरी और परफॉर्मेंस
Tecno Spark Go 3 में 5000mAh बैटरी है, जो एक फुल-डेंब तक आराम से चल सकती है। 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज भी हो जाता है। इसके अंदर Unisoc T7250 प्रोसेसर और 4GB RAM + 64GB स्टोरेज है, जो रोज़मर्रा के काम, सोशल मीडिया, वीडियो और रोज़मर्रा के ऐप्स के लिए पर्याप्त है। अगर आप फ़ोटो एडिटिंग, हाई-एंड गेमिंग या प्रो-ग्रेडेड कैमरा चाहते हैं तो यह लिमिटेड है, लेकिन स्टूडेंट्स और दैनिक उपयोग के लिए यह परफेक्ट है।
कैमरा – स्मार्ट कैमरा मोड और अच्छा फोटो एक्सपीरियंस
यह फोन 13MP का रियर कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा के साथ आता है, जिनमें AI-सपोर्टेड मोड मिलते हैं जैसे Portrait, Night Mode, Time-Lapse, Vlog और AI CAM। वीडियो रिकॉर्डिंग 2K तक का सपोर्ट भी है। रोज़ाना फोटो और वीडियो के लिए यह कैमरा प्रदर्शन औसत-से-अच्छा है, खासकर इतनी कीमत में।
Tecno Spark Go 3 क्यों खरीदे?
अगर आप बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं और साथ ही बिना ज्यादा खर्च किए iPhone जैसा लुक चाहते हैं, जो बड़ी स्क्रीन, अच्छी बैटरी और स्मूथ डिस्प्ले के साथ आए तो Tecno Spark Go 3 ₹8,999 की कीमत में एक अच्छा विकल्प है। यह फोन रोज़मर्रा के काम और मनोरंजन को बखूबी संभाल सकता है। हालांकि, अगर आप 5G, हाई-एंड गेमिंग या प्रीमियम कैमरा चाहते हैं, तो आपको थोड़ा बजट बढ़ाना पड़ेगा।
कब शुरू होगी बिक्री?
Tecno Spark Go 3 की बिक्री 23 जनवरी से Amazon, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी। तो कम बजट में शानदार स्मार्टफोन जल्द ही ले आयें और लें प्रीमियम फ़ील।
