मध्य प्रदेश की लाखों बहनों को हर महीने मिलने वाली लाड़ली बहना योजना (ladli behna yojana)को लेकर इस बार कुछ अलग देखने को मिला है। जहां हर बार तय तारीख पर किस्त मिलती थी, इस बार देरी ने सभी को चौंका दिया। अफवाहों और सियासी बयानबाज़ी के बीच अब सरकार ने बड़ा ऐलान किया है।
ladli behna yojana को लेकर विपक्ष ने घेरा सरकार को
हर महीने की 10 तारीख को मिलने वाली लाड़ली बहना योजना (ladli behna yojana)की राशि इस बार तय समय पर नहीं आई, जिससे सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे। इस देरी को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा, और महिलाओं के अधिकारों को लेकर चिंता जताई। कई जगहों पर महिलाओं ने भी शिकायत की कि खाते में पैसे नहीं आए हैं। इस स्थिति ने माहौल को गर्मा दिया और योजना की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए।
ladli behna yojana को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा ऐलान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने खुद एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर स्थिति साफ की और सभी बहनों को आश्वस्त किया। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को सभी पात्र लाभार्थियों के खाते में लाड़ली बहना योजना (ladli behna yojana)के ₹1250 की राशि अंतरित की जाएगी। इस घोषणा के साथ उन्होंने मंडला जिले के ग्राम टिकरवारा से प्रतीकात्मक रूप से राशि ट्रांसफर भी की। उन्होंने यह भी कहा कि यह लाड़ली बहना योजना(ladli behna yojana) केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि बहनों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का माध्यम है।
सम्मान और समृद्धि का उत्सव…
प्रदेश की लाड़ली बहनें आत्मनिर्भर और सशक्त बनें, यही हमारा ध्येय है। मुझे प्रसन्नता है कि आज प्रदेश की बहनों के खाते में ग्राम टिकरवारा, मण्डला से “लाड़ली बहना योजना” के अंतर्गत ₹1250 की राशि अंतरित करूँगा।#LadliBahnaMP pic.twitter.com/MtwtvtNCFQ
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 16, 2025
अब से हर महीने बदल जाएगी किस्त की तारीख
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने यह भी स्पष्ट किया कि अब लाड़ली बहना योजना (ladli behna yojana) की राशि हर महीने किसी निश्चित तारीख पर नहीं, बल्कि परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग दिन डाली जा सकती है। यह बदलाव योजना की प्रक्रिया में लचीलापन लाने के उद्देश्य से किया गया है। इससे सरकार को राशि वितरण में बेहतर व्यवस्था करने में मदद मिलेगी और बहनों को भी समय से जानकारी मिलेगी।
ये भी पढ़ें: Weather report: भारत में मौसम का जबरदस्त बदलाब शुरू,हो जाएं अलर्ट!