Weather Update
Weather Update

Weather Update: देशभर में मौसम ने अचानक करवट ली है और अब Weather Update के अनुसार 26 राज्यों में तेज आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारत के मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ऑरेंज और येलो अलर्ट घोषित कर दिया है। खासकर जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, बिहार, ओडिशा और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में हालात चिंताजनक हो सकते हैं।

हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ बना कारण!

Weather Update के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और झारखंड से लेकर बांग्लादेश तक बनी चक्रवाती परिसंचरण प्रणाली इस बदलते मौसम का मुख्य कारण है। साथ ही हरियाणा से लेकर उत्तर बांग्लादेश तक बनी ट्रफ रेखा भी तेज हवाओं और भारी वर्षा को बढ़ावा दे रही है।

शनिवार को ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई। गुरेज़ में भारी हिमपात के चलते 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं, कई हाईवे और संपर्क मार्ग बर्फ के चलते बंद कर दिए गए हैं।

Weather Update: दिल्ली-NCR  और पंजाब में भी दिखा असर!

शनिवार रात दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओले गिरे। Weather Update के अनुसार, पंजाब के कैथल में सैंकड़ों पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए जिससे आवागमन और बिजली व्यवस्था पर असर पड़ा। गेहूं की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा।

नॉर्थ ईस्ट और साउथ इंडिया में भी बरसात का कहर

कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों को छोड़कर, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल और नॉर्थ ईस्ट के सातों राज्यों में भी Weather Update के अनुसार व्यापक स्तर पर बारिश हुई है। गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि की खबरें यहां से भी सामने आई हैं।

जलवायु परिवर्तन का भी दिखा असर

एक अंतरराष्ट्रीय शोध के मुताबिक अगर वैश्विक तापमान में दो डिग्री की वृद्धि होती है तो दुनिया की 52% कृषि योग्य भूमि पर फसलों की विविधता कम हो सकती है। खासतौर पर भारत जैसे देश, जो कृषि पर निर्भर हैं, उनके लिए यह एक गंभीर संकेत है।

आने वाले दिनों में क्या है खतरा?

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक Weather Update में किसी भी तरह की राहत की संभावना नहीं है। रविवार को भी 20 से अधिक राज्यों में तेज हवाएं, बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, झारखंड और लद्दाख में ऑरेंज अलर्ट जारी है।

यह Weather Update न सिर्फ अचानक बदलते मौसम की चेतावनी है बल्कि यह भी दर्शाता है कि जलवायु परिवर्तन अब हमारे जीवन का हिस्सा बन चुका है। इस अलर्ट को हल्के में लेना खतरनाक साबित हो सकता है। सरकार और आमजन को चाहिए कि सतर्कता बरतें और मौसम विभाग की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखें।

यह भी पढ़ें: Starlink in India: डिजिटल क्रांति की शुरुआत या गेम चेंजर, जानें कैसे काम करेगा सेटेलाईट?