UPSC Topper 2024
UPSC Topper 2024

UPSC Topper 2024: UPSC सिविल सर्विस एग्जाम 2024 का फाइनल रिजल्ट आखिरकार जारी हो गया है और इस बार प्रयागराज की बेटी शक्ति दुबे(Shakti Dubey) ने पूरे देश में टॉप कर के इतिहास रच दिया है। UPSC Topper 2024 बनीं शक्ति ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बायोकेमिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया है और अपने ऑप्शनल सब्जेक्ट के रूप में पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशंस को चुना था।

UPSC Topper लिस्ट में बना दबदबा!

UPSC Topper 2024: टॉप 5 रैंकर्स में से 3 स्थानों पर लड़कियों ने अपनी जगह बनाई है, जिससे ये साबित होता है कि आज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। इस बार कुल 1009 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित किया गया है, जिसमें से 284 महिलाएं और 725 पुरुष शामिल हैं।

UPSC Topper 2024: रैंक 2 – हर्षिता गोयल 
हरियाणा में जन्मीं और गुजरात के वडोदरा में पली-बढ़ी हर्षिता गोयल ने दूसरा स्थान हासिल किया है। वह एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और थैलेसीमिया व कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए काम कर चुकी हैं। UPSC Topper की इस सूची में उनका नाम एक प्रेरणास्रोत की तरह सामने आया है।

UPSC Topper 2024: रैंक 3 – अर्चित पराग डोंगरे
VIT वेल्लोर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले अर्चित ने तीसरा स्थान पाया। दर्शनशास्त्र (फिलॉसफी) उनके ऑप्शनल विषय में था। उनकी यह सफलता लाखों युवाओं के लिए मार्गदर्शक बन गई है।

UPSC Topper 2024: रैंक 4 – मार्गी चिराग शाह
गुजरात की कंप्यूटर इंजीनियर मार्गी ने समाजशास्त्र को ऑप्शनल सब्जेक्ट रखकर चौथा स्थान हासिल किया। UPSC Topper बनने की उनकी जर्नी लड़कियों के लिए एक रोल मॉडल बन चुकी है।

UPSC Topper 2024: रैंक 5 – आकाश गर्ग
दिल्ली से इंजीनियरिंग करने वाले आकाश ने समाजशास्त्र को वैकल्पिक विषय बनाकर पांचवीं रैंक प्राप्त की। उनकी सफलता ने यह सिद्ध किया है कि मेहनत और समर्पण से कोई भी UPSC Topper बन सकता है।

UPSC Topper 2024: टॉप 10 में 4 महिलाएं, टॉप 25 में 11 महिलाएं शामिल!

इस बार के परिणाम में खास बात यह रही कि टॉप 10 में 4 और टॉप 25 में 11 महिलाएं शामिल हैं। यह आंकड़े बताते हैं कि महिलाएं अब सिविल सेवा जैसी कठिन परीक्षा में भी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।

UPSC Topper के पीछे छिपी संघर्ष की कहानियां!

UPSC Topper 2024: रैंक 7 पर रहीं आयुषी बंसल की कहानी भी प्रेरणादायक है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली आयुषी ने पिता को बचपन में ही खो दिया था। उन्होंने मैकेंजी जैसी कंपनी में नौकरी छोड़कर UPSC की तैयारी शुरू की और अब टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है।

वहीं रैंक 10 पर आए मयंक त्रिपाठी ने दूसरी बार में सफलता हासिल की है। इससे पहले वह UP PCS में DSP के पद पर चयनित हो चुके हैं UPSC CSE 2024 के रिजल्ट ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि मेहनत, समर्पण और दृढ़ निश्चय से कोई भी UPSC Topper बन सकता है। शक्ति दुबे और अन्य टॉपर्स की कहानियां युवाओं को न सिर्फ प्रेरणा देती हैं बल्कि यह भरोसा भी जगाती हैं कि यदि सही दिशा में प्रयास किया जाए, तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रह सकता।

यह भी पढ़ें: Tsbie Results: तेलंगाना इंटर परिणाम 2025 का जारी, जानें परिणाम?