MI vs LSG
MI vs LSG

MI vs LSG: IPL 2025 के 45वें मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन किया।MI vs LSG दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला, जिसमें मुंबई ने पिछली हार का बदला चुकता करने के इरादे से पूरी ताकत झोंक दी थी।इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार आगाज किया। शुरुआती ओवरों में ही रायन रिकल्टन ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 32 गेंदों पर 58 रनों की तूफानी पारी खेली और मुंबई को तेज शुरुआत दिलाई।

MI vs LSG में मुंबई को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा, जो 12 रन बनाकर मयंक यादव का शिकार बने। इसके बावजूद मुंबई ने 6 ओवरों में ही 66 रन बना लिए थे। इसके बाद विल जैक्स और सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला। सूर्यकुमार ने शानदार अंदाज में 28 गेंदों पर 54 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूती दी।

मुंबई इंडियंस का दमदार स्कोर

MI vs LSG मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 215 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मिचेल मार्श और नमन धीर ने भी उपयोगी योगदान दिया। आखिरी ओवरों में कॉर्बिन बॉश ने 10 गेंदों पर 20 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। लखनऊ की ओर से मयंक यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट झटके, लेकिन मुंबई के बल्लेबाजों के सामने वे ज्यादा असरदार नहीं दिखे।

लखनऊ की पारी की शुरुआत

MI vs LSG: 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत भी तेज रही। पहले दो ओवरों में ही टीम ने 18 रन बटोर लिए। एडन मार्कराम और मिचेल मार्श क्रीज पर जमने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, मुंबई के धाकड़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एडन मार्कराम को 9 रन पर चलता कर लखनऊ को पहला झटका दे दिया। इस समय लखनऊ का स्कोर 4 ओवर के बाद 1 विकेट पर 29 रन था।

आंकड़ों की नजर से MI vs LSG

अब तक आईपीएल इतिहास में MI vs LSG के बीच कुल सात मुकाबले हुए हैं, जिसमें लखनऊ ने छह बार बाजी मारी है, जबकि मुंबई केवल एक मैच जीत सकी है। IPL 2025 में इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों ने 9-9 मैच खेले थे और 5-5 जीत दर्ज की थी। अंकतालिका में मुंबई इंडियंस पांचवें और लखनऊ सुपर जायंट्स छठे स्थान पर मौजूद थे।

दिलचस्प बात यह रही कि इस सीजन में वानखेड़े जैसे बल्लेबाजी के अनुकूल मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीमों ने अच्छा स्कोर बनाया है। IPL के अब तक के आंकड़ों के अनुसार, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमें 55 बार और चेज़ करने वाली टीमें 65 बार विजेता रही हैं। ऐसे में लखनऊ के सामने एक कठिन चुनौती थी।

यह भी पढ़ें: Seema Haider: पाकिस्तानी आर्मी की जासूस है सीमा हैदर, क्या है वायरल दावा?