इन दिनों अमेरिका में मेजर क्रिकेट लीग (MLC 2025) खेली जा रही है । MLC 2025 के दूसरे सीजन में क्रिकेट के मैदान में चौके-छक्के की बरसात देखने को मिल रही है। बीते दिन एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिला। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के इस खिलाड़ी ने 9 गेंद में ताबड़तोड़ छक्के लगाकर तबाही मचा दी। MLC 2025 में खेलने वाला यह खिलाड़ी येलो जर्सी में सिर्फ चौके छक्के से ही बात कर रहा है। क्या है पूरी खबर आई जानते हैं
MLC 2025 में रनों की बरसात
दरअसल बीते दिन MLC 2025 दूसरे सीजन का 23 वां मुकाबला खेला गया। जो टेक्सास सुपर किंग्स और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच में हुआ। बारिश के चलते प्रभावित यह मुकाबला केवल पांच ओवर में खेला गया। जिसमें टेक्सास की टीम में पांच ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 87 रन बना डाले। टीम के लिए आखिरी ओवर में डेनोवन फरेरा ने 28 गेंद जिसमें चार छक्के शामिल थे। 28 रनों की दमदार बरसात के साथ टेक्सास की टीम 87 रन बनाने का काम किया।
Daryl Mitchell was retired out when he was 6 off 5 for Donovan Ferreira who scored 37 off just 9 balls! 😱 pic.twitter.com/PYeuuDRk06
— Cognizant Major League Cricket (@MLCricket) July 3, 2025
MLC 2025 चौके-छक्के की सुनामी
वाशिंगटन फ्रीडम की तरफ से पारी का आखिरी ओवर डालने मैदान पर उतरे मिचेल ओवन के खिलाफ फरेरा की तूफानी पारी देखने को मिली। 26 साल के अफ्रीकी खिलाड़ी ने MLC 2025 में ओवर की पहली दूसरी तीसरी गेंद पर लगातार तीन छक्के लगा डाले। इसके बाद चौथी और पांचवीं गेंद पर वह दो-दो रन हासिल करने में कामयाब हुए। लेकिन आखिरी गेंद में भी फरेरा ने जोरदार छक्का जोड़कर सबको हैरान कर दिया। जिसके चलते आखिरी ओवर में इस खूंखार बल्लेबाज ने 28 रन बना लिए।
कुछ ऐसा रहा मुकाबला का हाल
MLC 2025 का 23 व मुकाबला बारिश की वजह से प्रभावित हुआ। जिसके चलते 20-20 ओवरों की बजाय इसको पांच-पांच ओवर में खेला गया। टॉस जाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टेक्सास टीम में पांच ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाए तो वही विपक्षी टीम की तरफ से 88 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी वाशिंगटन फ्रीडम 5 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 44 रन बनाकर ढेर हो गई। जिसके चलते टेक्सास सुपर किंग्स टीम को जीत हासिल हुई।
Read Also : दिल्ली‑एनसीआर में भारी बारिश की संभावना, Weather Department ने इन राज्यों को दी बड़ी चेतावनी