MS Dhoni Birthday Special: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni), जिन्हें प्यार से ‘माही’ कहा जाता है, 7 जुलाई को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी, धोनी के फैंस उन्हें आईपीएल (IPL) में खेलते देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको धोनी के बाइक कलेक्शन (MS Dhoni Bike Collection) के साथ-साथ उनके बिजनेस और नेट वर्थ की जानकारी भी देंगे।
MS Dhoni और उनका बाइक शौक
धोनी (MS Dhoni) की सफलता सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी दौलत और शोहरत ने उन्हें बाइक और कारों के बड़े शौकीन में बदल दिया है। उनका बाइक कलेक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता रहता है, जिसमें महंगी सुपरबाइक्स से लेकर विंटेज क्लासिक बाइक तक शामिल हैं। धोनी का गैराज देखकर फैंस अक्सर चकित रह जाते हैं।
One of the craziest passion i have seen in a person. What a collection and what a man MSD is . A great achiever and a even more incredible person. This is a glimpse of his collection of bikes and cars in his Ranchi house.
Just blown away by the man and his passion @msdhoni pic.twitter.com/avtYwVNNOz— Venkatesh Prasad (@venkateshprasad) July 17, 2023
Read More: दिल्ली कैपिटल्स ने जिस खिलाड़ी को समझा नाकारा उसने MLC 2025 में गेंदबाजों की जमकर कुटाई
विंटेज बाइक और कारों के शौकीन धोनी
रांची जैसे छोटे शहर में भी धोनी को विंटेज बाइक और कार चलाते हुए देखना उनके फैंस के लिए खास अनुभव होता है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। धोनी का गाड़ी का कलैक्शन शायद ही किसी अन्य भारतीय क्रिकेटर के पास हो।
धोनी का बिजनेस और नेट वर्थ
धोनी (MS Dhoni) सिर्फ एक महान क्रिकेटर नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। उनकी कुल नेट वर्थ लगभग 1,200 करोड़ रुपये है, जो उनकी क्रिकेट से कमाई, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और व्यवसाय से आती है। धोनी की ये कमाई और बिजनेस स्किल्स उन्हें भारत के सबसे अमीर और प्रभावशाली स्पोर्ट्स पर्सनैलिटीज में शुमार करती हैं।
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का जीवन सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका बाइक और कारों का शौक, बिजनेस में उनकी सफलता और अरबों की नेट वर्थ उनकी बहुआयामी प्रतिभा को दर्शाता है। इस 44वें जन्मदिन पर, हम उनके शानदार सफर और शौक दोनों की तारीफ करते हैं।
Read More: ‘बहुत बढ़िया’, सिराज की गेंदबाजी के मुरीद हुए Sachin Tendulkar, ट्वीट कर जमकर पढ़े तारीफों के कसीदें