शादी हर किसी की जीवन का बहुत ही खास एहसास होता है। हर एक इंसान की जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण फैसला शादी का ही होता है। एक जरा सी बात से ही Relationship या तो बहुत ही मजबूत हो सकता है या बिगड़ भी जाता है। शादी करने से पहले अपने Relationship को अपने पार्टनर के साथ मजबूत कैसे बनाना है। हर किसी को पता होना चाहिए अपने आसपास के माहौल के चलते घरवालों से भी इस बारे में कुछ खास जानकारी नहीं मिल पाती।
ऐसे में शादी का फैसला लेते समय अपने Relationship को लेकर कई बड़े सवाल व्यक्ति के मन मे आते हैं। शादी एक ऐसा रिलेशनशिप है जिसमें दोनों ही पार्टनर्स को एक दूसरे पर भरोसा होने के साथ-साथ एक दूसरे की कमीयों को भी अपनाना पड़ता है। ऐसे में अपने रिश्ते को मजबूत और जीवन भर चलने वाला बनाने के लिए आपको अपने पार्टनर से शादी से पहले ही कुछ बातें जान लेना बेहद जरूरी है।
Read More : Sweeta Tiwari VS Babita Ji Net Worth: कौन है TV की सबसे अमीर अदाकारा, जानिए आमदनी की पूरी पोल
फैमिली
भारत में शादी लड़का और लड़की ही नहीं दो फैमिलीज के बीच के रिश्ते पर भी टिकी हुई होती है। शादी से पहले आपको अपने पार्टनर से उनके परिवार के साथ उनका रिश्ता कैसा है यह जानना काफी आवश्यक है। वह अपने परिवार के साथ समय कैसे बिताते हैं यह जानना भी आपके लिए काफी फायदेमंद होगा।
जिम्मेदारियां
लड़का हो या लड़की आज के समय में हर कोई वर्किंग ही होता है। ऐसे में यह एक बड़ा सवाल उठता है कि उनके ऊपर अपने घर को लेकर जिम्मेदारियां कैसी है। इतना ही नहीं, आने वाले जीवन में वह आपस में अपनी जिम्मेदारियां को कैसे आपस में बताते हैं। यह भी पहले से ही तय कर लेना चाहिए पार्टनर्स को अपने पसंद और ना पसंद के हिसाब से पहले ही अपनी जिम्मेदारियां को बांट लेना काफी उचित होता है।
झगड़ा
शादी के बाद पति और पत्नी के बीच आपसी मतभेद के कारण झगड़ा होना नॉर्मल है। लेकिन झगड़ा के बाद दोनों का ही रिएक्शन और बदलने वाले बर्ताव को लेकर भी सवाल उठता है। झगड़े के बाद बात करने या ना करने को लेकर भी आप पहले से ही बात करके इस प्रॉब्लम का हल निकाल सकते हैं।
लाइफस्टाइल
शादी होने के बाद जीवन में काफी बदलाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में पार्टनर्स साथ रहते हुए अपने लाइफस्टाइल को कैसे मेंटेन करते हैं यह भी काफी बड़ा सवाल है। आपको यह जानना काफी जरूरी है कि आपका पार्टनर किस तरह जीवन व्यतीत करना पसंद करता है।
करियर और फ्री टाइम
शादी के बाद अपने पार्टनर के करियर को एक महत्वपूर्ण स्थान देना भी काफी जरूरी है। हर कोई अपने करियर को लेकर काफी बजे से होता है। ऐसे में शादी के बाद लड़का और लड़की दोनों को ही चाहिए कि वह एक दूसरे के करियर को महत्व दें। इतना ही नहीं, आपको एक दूसरे से यह भी पूछना चाहिए कि वह अपना कैरियर शादी के बाद स्विच करना चाहते हैं या नहीं। ऐसा करने के लिए एक दूसरे को सपोर्ट करना भी बेहद जरूरी है। इसके अलावा आपको यह जानना भी काफी जरूरी होता है कि फ्री टाइम में आपका पार्टनर क्या करना पसंद करता है, जिससे शादी के बाद एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए आपको काफी मदद मिलेगी।
पेरेंटिंग
शादी से पहले ही यह जानना भी काफी जरूरी है कि आपका पार्टनर बच्चों को लेकर क्या सोच रखा है। एक अच्छी पेंटिंग के लिए अपने पार्टनर के साथ यह बातें भी क्लियर कर लेनी चाहिए। शादी के कितने समय बाद बच्चे चाहिए यह भी आपको पता होना चाहिए।
Read More : एक बार फिर से टीवी पर ‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi’, का क्रेज.. तुलसी ईरानी का First Look हुआ आउट..
