WhatsApp Group Join Now

Ukraine War Breaking News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्लान सामने आ चुका है, जिसमें यूक्रेन में चल रहे युद्ध को खत्म करने की बात भी सामने आई है। इतना ही नहीं ट्रंप के इस प्लान में शामिल है कि यूक्रेन अपने कुछ जमीन रूस को सौंपेगा और अपनी सेना को दायरे में रखेगा। बीते गुरुवार को एसोसिएटेड प्रेस की तरफ से ये जानकारी दी गई।

Breaking News, ऐसे खत्म होगा यूक्रेन वार 

न्यूज़ रिपोर्ट्स की माने तो ट्रंप के प्रशासन की ओर से यूक्रेन और रूस के बीच का तनाव खत्म करने के लिए 28 सूत्रीय प्रस्ताव बनाया गया है। काफी गोपनीय तरीके से इस प्लान को अंतिम रूप दिया गया। इस प्लान को रूसी दूत किरिल डिमित्रिएव के साथ-साथ यूक्रेनी अधिकारियों की सलाह मशवरा से बनाया गया। 

क्या ट्रंप के प्लान को मानेंगे यूक्रेन के राष्ट्रपति?

रूस और यूक्रेन के बीच शांति की बहाली के लिए डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से बनाया गया ये प्लान रूस के हितों के अनुकूल दिखाई दे रहा है लेकिन क्या यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की इस योजना को स्वीकार करेंगे इस बात पर कोई भी राय देना बेहद जल्दी होगा क्योंकि इससे पहले भी ट्रंप की तरफ से जमीन छोड़ने वाली मांगों को उन्होंने खारिज किया है। 

योजना के खिलाफ है यूरोपीय देश

ट्रंप की इस प्लान में यूरोपीय देश भी आपत्ति जता रहे हैं क्योंकि उनका मानना है इस तरह के प्रस्ताव से रूस मजबूत होगा और उसकी आक्रामकता बढ़ती जाएगी। इस प्लान के तहत ये भी कहा गया है कि यूक्रेन, नाटो में शामिल नहीं होगा और नाटो के विस्तार पर भी रोक लगाने का सुझाव दिया गया है, अगर ऐसा होता है तो ये रूस के लिए सबसे बड़ी रणनीतिक जीत हो सकती है क्योंकि नाटो, रूस के लिए एक बड़ा खतरा बनता जा रहा है।

क्या रुक सकता है यह रूस और यूक्रेन का युद्ध? 

प्रस्ताव यूक्रेन की तरफ से अभी स्वीकार नहीं किया गया है ऐसे में ये कहना मुश्किल होगा कि आने वाले समय में रूस और यूक्रेन में शांति बहाल होगी या नहीं। आपको बता दे कि फरवरी 2022 में रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया था जो यूरोप में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा सैन्य संघर्ष साबित हुआ। इस युद्ध में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन से लाखों लोग पलायन कर चुके हैं, इस युद्ध में हजारों नागरिक और सैनिक भी मारे गए हैं। इतना ही नहीं यूक्रेन को अमेरिका और यूरोपीय देशों से आर्थिक समर्थन और सहायता मिलती रही है। रूस अपने कब्जे वाले क्षेत्रों पर अपना नियंत्रण मजबूत कर रहा है और रणनीतिक तरीके से आगे बढ़ता जा रहा है।

दोनों देशों को स्वीकार करनी होगी योजना 

न्यूज़ रिपोर्ट के अनुसार यदि योजना दोनों देशों की तरफ से स्वीकार की जाए तो रूस और यूक्रेन के बीच चलने वाले युद्ध के अंत में ये सबसे महत्वपूर्ण कदम होगा। हालांकि अभी दुनिया भर की निगाहें इस बात पर टिकी हुई है कि क्या रूस और यूक्रेन ट्रंप के इस प्लान को आगे बढ़ाने के लिए सहमत होंगे या नहीं।