Tata Sierra On Road Price: एक बार फिर से टाटा मोटर्स ने Tata Sierra को बोल्ड लुक नए डिजाइन्स और नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। मार्केट में आते ही टाटा की इस नई फोर व्हीलर्स की डिमांड बढ़ गई है। डिजाइन में अट्रैक्टिव रेट्रो लुक वाली टाटा सिएरा कई सारे नए फीचर्स से लैस हैं। जैसे ही इस लॉन्च किया गया राइवल्स के पसीने छूट गए। दरअसल टाटा सिएरा न्यू जनरेशन की आइकोनिक एसयूवी है। न सिर्फ लुक वाइज बल्कि फीचर्स में भी ये अपने पुराने मॉडल से अलग है. अगर आप भी नई कार लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको फीचर्स के साथ साथ Tata Sierra On Road Price के बारे मे जान लेना चाहिए-
Tata Sierra On Road Price जानकर रह जाएंगे हैरान
हम सभी जानते हैं कि टाटा मोटर्स अपने फोर व्हीलर्स को बजट रेंज में ही लॉन्च करता है। हाल ही में टाटा सिएरा को भी लॉन्च किया गया जिसकी Tata Sierra Prize वैल्यू काफी यूनिक है। बात करें तो शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस की तो वो है 11.49 लाख रुपये। बात करें Tata Sierra On Road Price की तो ऑन रोड ये एसयूवी आपको 14.49 लाख रुपये तक की पड़ जाएगी। अगर आपकी फैमिली ज्यादा बड़ी नहीं है तो आपके लिए ये हो सकती है एक बेस्ट एसयूवी ऑप्शन। ये SUV न सिर्फ देखने में आकर्षक है बल्कि फीचर्स के मामले में भी ये राइवल्स को कड़ी मात डे रही है। जिनका बजट ज्यादा नहीं है उनके लिए Tata Sierra Best Option हो सकता है।
Tata Sierra Engine है तगड़ा
टाटा सिएरा में आपको पेट्रोल के साथ ही डीजल इंजन का भी विकल्प मिलेगा। इसमे आपको 6 पावरट्रेन ऑप्शन दिए गए हैं। हालांकि अभी इसकी बुकिंग शुरू नहीं हुई है, आने वाली 16 दिसंबर से इसकी बुकिंग शुरू हो जाएगी। बात करें डिलीवरी की तो नए साल के 15 जनवरी से इसकी डिलीवरी होने लगेंगी।
भर भर कर मिलेंगे सेफ्टी फीचर्स
Tata Siera SUV के Saftey Features की बात करें तो टाटा की हर फोर व्हीलर सेफ्टी के मामले में नंबर वन होती है। सिएरा में भी कंपनी की तरफ से सेफ्टी का भरपूर ध्यान रखा गया है, इसलिए इसमें आपको 6 Airbags मिल जाएंगे। ABS के साथ EBS का सिस्टम इसकी सेफ्टी को और भी ज्यादा बढ़ाता है।
Tata Sierra लैस है कई मॉडर्न फीचर्स से
टाटा सिएरा मे एक नहीं दो नहीं बल्कि कई खूबियाँ हैं। इसमें बहुत से अत्याधुनिक Exterior Features देखने को मिलते हैं जैसे कि LED Lights, 17 इंच – 19 इंच तक के व्हील, फ्लश डोर हैंडल्स आदि। इतना ही नहीं टाटा की इस नई एसयूवी का इन्टीरियर भी प्रीमियम है। इसका डैशबोर्ड सॉफ्ट टच मटीरियल्स से लैस है, HypAR HUD (हेड्सअप डिस्प्ले),कंफर्टेबल सीट्स, मॉडर्न स्टीयरिंग व्हील जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि टाटा सिएरा के लॉन्च होते ही इंडियन मार्केट मे इसके राइवल्स Hyundai Creta, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Maruti Suzuki Grand Vitara और Honda Elevate की छुट्टी हो सकती है। अगर आप भी नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो टाटा सिएरा आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसकी बुकिंग 16 दिसम्बर से आप शो रूम जाकर करा सकते हैं।
