AP TET 2025 Admit Card Latest News: अगर आपने भी आंध्र प्रदेश टेट 2025 के लिए फॉर्म भरा है तो आपके लिए यह न्यूज़ बहुत ही महत्वपूर्ण हो सकती है। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने AP TET 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन 24 October से 23 November के बीच कराया है उनके लिए Andhra Pradesh TET 2025 Admit Card आज यानि 3 दिसंबर को आउट होने वाले हैं। आईए जानते हैं आप अपने एडमिट कार्ड कहां और कैसे देख सकते हैं?
AP TET 2025 Admit Card करें चेक
यदि आपने भी 24 अक्टूबर से ही 23 नवंबर के बीच रजिस्ट्रेशन कराया है तो आप AP TET की official website www.aptet.apcfss.in या tet2dsc.apcfss.in पर जाकर हॉल टिकट को डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दे हॉल टिकट में आपके एग्जाम से संबंधित जरूरी गाइड लाइंस देखने को मिल जाएगी।
कब होंगे एग्जाम
AP TET Exam के बारे में मिली मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी के अनुसार आने वाले 10 दिसंबर को एग्जाम संपन्न कराए जाएंगे। ये कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम होंगे जो दो सेशंस में संपन्न होंगे। एग्जामिनेशन सेंटर में एंट्री के लिए हॉल टिकट जरूरी है।
हम अभ्यर्थियों को सलाह देते हैं कि हॉल टिकट डाउनलोड करने से पहले वो अपनी पर्सनल डिटेल्स, एग्जाम लोकेशन, रिपोर्टिंग टाइम और एग्जाम की शिफ्ट के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त कर ले।
कैसे डाउनलोड करें AP TET 2025 Admit Card?
- AP TET 2025 Admit Card डाउनलोड करने से पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर आपको AP TET 2025 Admit Card/Hall Ticket से संबंधित ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
- अब आप अपनी कैंडिडेट आईडी या एप्लीकेशन आईडी या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और डेट ऑफ बर्थ आदि डिटेल्स भरकर लॉगिन करें।
- जैसे ही आप डिटेल्स सबमिट करेंगे आपको पीडीएफ डाउनलोड करने का ऑप्शन दिखेगा जैसे आपको क्लिक करके डाउनलोड करना है।
- डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकलवा ले। इसकी जरूरत आपको एग्जाम सेंटर में हो सकती है।
AP TET Exam से पहले ध्यान दें इन बातों का
- AP TET का Exam 10 दिसंबर को होने वाला है। एग्जाम देने जाने से पहले आप ये सुनिश्चित करने की आपके पास AP TET 2025 Admit Card का प्रिंट आउट है। इसके साथ-साथ एग्जाम के समय आप अपने साथ एक वैलिड गवर्नमेंट आईडी प्रूफ जैसे कि वोटर आईडी, आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि जरूर ले जाए।
- एडमिट कार्ड के इंस्ट्रक्शंस को ध्यान पूर्वक पढ़ें और वहां दिए गए हर एक डॉक्यूमेंट को अपने साथ ले जाएं।
- एग्जाम शुरू होने से लगभग 1 घंटे पहले आप अपने एक्जाम वेन्यू पर पहुंच जाएं। Late entry को किसी भी तरह से एग्जाम हाल में जाने की परमिशन नहीं होगी।
- अपने साथ आप केवल ट्रांसपेरेंट वॉटर बॉटल्स और स्टेशनरीज ही अंदर ले जा सकते हैं।
- अंत में हम आपसे कहेंगे कि AP TET 2025 Admit Card पर दिए गए एक इंस्ट्रक्शंस को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसे फॉलो करें, वरना जरा सी लापरवाही आपको एग्जाम हॉल में एंट्री से वंचित रख सकती है।
