WhatsApp Group Join Now

Mahatari Vandana Yojana 2025 के संबंध में आज हम आपको एक ऐसी खबर सुनाने जा रहे हैं जो आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हो सकती है। छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना(Mahatari Vandana Yojana 2025) की 22वी किस्त के पैसे सरकार की तरफ से जारी कर दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री विष्णु देव साय ने बीते बुधवार को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ जिले में आयोजित कार्यक्रम के तहत पात्र महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर किए हैं। वास्तव में मोदी सरकार जो महिलाओं के हित में काम कर रही है वो वाकई में सराहनीय है। महतारी वंदन योजना (Mahatari Vandana Yojana 2025) की 22 वी किस्त अपने अकाउंट में देखकर महिलाये बहुत खुश हैं। अगर आपने भी इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया था तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें: 

Mahatari Vandana Yojana 2025

1 मार्च 2024 से शुरुआत होने वाली योजना महतारी वंदन योजना(Mahatari Vandan Yojana 2025) छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए वरदान साबित हुई है। सरकार की तरफ से जारी की गई योजनाओं में से सुपरहिट योजना है, “महतारी वंदन योजना” महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने में सहायक है। 

महतारी वंदन योजना (Mahatari Vandana Yojana 2025) का प्रमुख उद्देश्य है छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना ताकि महिलाएं अपने छोटे-छोटे खर्चों के लिए किसी और पर निर्भर ना हो। साल के 12000 रुपए की आर्थिक मदद से महिलाओं को बहुत ही मदद मिल रही है।

इस  धनराशि का इस्तेमाल वो अपने छोटे-मोटे खर्चों को पूरा करने और किसी लघु उद्योग को चलाने में कर सकती हैं।

योजना को शुरू हुए 1 साल हो चुके हैं लेकिन ये यजना हर महीने महिलाओं के अंदर एक नई उम्मीद की लहर जगाती है। इस योजना के बदौलत महिलाओ की आर्थिक स्थिति बेहतर हो रही है।

ये भी पढ़ें: Bima Sakhi Yojana: ग्रामीण महिलाओं की मौज! हर महीने होगी 7000 रुपए की कमाई

छत्तीसगढ़ की प्रचलित योजना 

एक साल होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में यह योजना बहुत ही प्रचलित है। इस योजना के तहत लाखों महिलाएं रजिस्टर्ड हैं और योजना का लाभ उठा रही है। इस बार योजना की 22वीं किस्त छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की तरफ से 67 लाख 78 हज़ार 674 महिलाओं के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए गए है। यदि आप भी उनमें से एक है जिन्होंने योजना में रजिस्ट्रेशन तो कराया लेकिन 22 वी किस्त से संबंधित कोई भी संदेश नहीं मिला है तो आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके स्टेटस चेक कर सकती हैं कि आपके अकाउंट मे योजना की लाभ राशि आई  है या नहीं। 

Mahatari Vandana Yojana 2025, ऐसे चेक करें स्टेट्स

  • यदि आप छत्तीसगढ़ की निवासी महिला हैं और आप जानना चाहती हैं कि आपके अकाउंट में महतारी वंदन योजना की 22वीं किस्त आई है या नहीं, तो आपको इसके लिए ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा।
  • अब आपको आवेदन एवं भुगतान स्थिति के Option पर क्लिक करना है, इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालकर कैप्चा कोड भरना होगा और उसके बाद जानकारी को सबमिट कर देना होगा।
  • जब आप सबमिट विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने आपके अकाउंट का स्टेटस शो करने लगेगा।
  • इस तरह से ऊपर दिए गए स्टेप को फॉलो करके आप चेक कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में महतारी वंदन योजना कि 22वी किस्त आई है या नहीं।

ध्यान दे 

  • Mahatari Vandana Yojana 2025 छत्तीसगढ़ राज्य की सरकार की तरफ से जारी की गई योजना है। इस योजना का लाभ केवल वहीं महिलाएं ही उठा सकती हैं जो छत्तीसगढ़ की स्थाई निवासी है।
  • जो महिलाएं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं और कोई भी नौकरी नहीं करती है उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर योजना से संबंधित सारी डिटेल्स चेक कर सकती हैं।