Mukhyamantri Maiya Samman Yojana: मैया सम्मान योजना से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के अनुसार क्रिसमस से पहले लाभार्थियों के अकाउंट में सरकार की तरफ से एक साथ ₹5000 ट्रांसफर किए जाएंगे। आपको बता दें नवंबर और दिसंबर माह की राशि देने की तैयारी सरकार ने कर ली है। जिला स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद लाभ राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। अगर आपनेआईए जानते हैं मैया सम्मान योजना की लेटेस्ट अपडेट (Maiya Samman Yojana Latest Update) से जुड़ी ख़बर:
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana का लाभ जल्द मिलेगा
न्यूज़ रिपोर्ट के अनुसार नवंबर और दिसंबर माह की लाभ राशि का इंतजार लाभार्थियों को लंबे समय से था लेकिन अगर हम मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट पर नजर डालें तो जल्द ही महिलाओं के अकाउंट में लाभ राशि ट्रांसफर की जाएगी। इस महीने नवंबर और दिसंबर इन दो महीनों की लाभ राशि महिलाओं के अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी, यानि कुल ₹5000 हर लाभार्थी महिला के अकाउंट में भेजा जाएगा।
ये भी पढ़ें: Ladki Bahin Yojana: जल्दी से करा लें ये काम, वरना हो जाएगा ₹3000 का नुकसान
विभाग में जारी की गाइडलाइन
मैया सम्मान योजना की 15वीं और 16वीं किस्त विभाग की तरफ से गाइडलाइन और मापदंडों के आधार पर भेजी जाएगी जैसे कि:
- लाभार्थी महिला का आधार बैंक खाता से लिंक होना जरूरी है।
- इतना ही नहीं जिन महिलाओं ने इस योजना में आवेदन किया है उनकी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होनी जरूरी है। लाभार्थी महिला का आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक होना चाहिए और अगर आवेदन फॉर्म भरते समय किसी भी तरह की जानकारी गलत दी गई है ऐसे में आपकी किस्त रोकी भी जा सकती है।
- आवेदन करते समय ये सुनिश्चित कर ले आपके द्वारा प्रदान की गई जानकारी सही हो।
कौन सी महिलाएं उठा सकती हैं योजना का लाभ
- मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ उठाने के लिए महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- ऐसी महिला जो झारखंड की स्थाई निवासी हैं वो इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
- जिन महिलाओं की सालाना आय ढाई लाख या इससे कम है, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।
- महिलाओं को इस योजना में आवेदन करने से पहले एक बैंक खाता जरूर खुलवा लेना चाहिए ताकि उसके अकाउंट में योजना के तहत प्रदान की जाने वाली धनराशि ट्रांसफर की जा सके।
- ये भी सुनिश्चित करना जरूरी है कि आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक हो और केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो।
- इतना ही नहीं इस योजना का लाभ उठाने के लिए जरूरी है कि महिला या उसके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में ना हो।
मैया सम्मान योजना का उद्देश्य
मैया सम्मान योजना(Mukhyamantri Maiya Samman Yojana) झारखंड की एक बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य है झारखंड की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना। इस योजना के तहत हर महीने लाभार्थी महिलाओं के अकाउंट में 2500 रुपए की सहायता दी जाती है लेकिन जिन महिलाओं को 15वीं किस्त नहीं मिल पाई थी उन्हें इस बार 15वीं और 16वीं किस्त का लाभ मिलेगा यानि उनके अकाउंट में कुल मिलाकर ₹5000 ट्रांसफर किए जाएंगे।
FAQs
प्रश्न: क्या 60 वर्ष की महिला मैया सम्मान योजना का लाभ उठा सकती है?
उत्तर: जी नहीं! मैया सम्मान योजना का लाभ उठाने के लिए जरूरी है की महिला की उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच हो।
प्रश्न: Mukhyamantri Maiya Samman Yojana के तहत कितनी राशि मिलती है?
उत्तर: Mukhyamantri Maiya Samman Yojana के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 की लाभ राशि दी जाती है।
प्रश्न: Mukhyamantri Maiya Samman Yojana का स्टेटस कैसे चेक करें?
उत्तर: मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का स्टेटस (Mukhyamantri Maiya Samman Yojana) चेक करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां आपको “इंस्टॉलमेंट स्टेटस” या “पेमेंट स्टेटस चेक”का एक ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है। अब आपको अपना आवेदन नंबर या आधार नंबर दर्ज करना है। इसके बाद आप अपने भुगतान की स्थिति देख सकते हैं।
WhatsApp Group
Join Now
