IPL 2026 Schedule: 26 मार्च से 31 मई तक होगा IPL 2026, PSL से फिर टकराव तय
WhatsApp Group Join Now

IPL 2026 Schedule: IPL 2026 को लेकर क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भले ही अभी तक पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया है, लेकिन यह तय हो चुका है कि IPL 2026 का आयोजन 26 मार्च से 31 मई के बीच किया जाएगा। यह वही विंडो है, जिसमें पिछले कुछ वर्षों से IPL खेला जा रहा है।

T20 World Cup के बाद शुरू होगा IPL 2026

IPL 2026, मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के खत्म होने के लगभग तीन हफ्ते बाद शुरू होगा।
गौरतलब है कि T20 World Cup का आयोजन 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच भारत और श्रीलंका में होना है। इसके बाद खिलाड़ी सीधे IPL 2026 में हिस्सा लेते नजर आएंगे।

यानी क्रिकेट फैंस को बिना किसी बड़े ब्रेक के लगातार हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलेंगे।

ये भी पढ़ें: RCB Squad IPL 2026: RCB की संभावित Playing XI देख फैंस हुए हैरान!

IPL 2026 Schedule: vs PSL 2026 Schedule: लगातार दूसरे साल टकराव

IPL 2026 के शेड्यूल (IPL 2026 Schedule) का एक अहम पहलू यह भी है कि दूसरे साल लगातार IPL और PSL आमने-सामने होंगे।

  • IPL 2026: 26 मार्च – 31 मई
  • PSL 2026: 26 मार्च – 3 मई

इस टकराव का असर विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता पर पड़ सकता है, जैसा कि पिछले सीजन में भी देखने को मिला था।

IPL Auction 2026: 369 खिलाड़ी, 77 स्लॉट

IPL 2026 से पहले IPL Auction का आयोजन 16 दिसंबर को अबू धाबी में किया जा रहा है।
इस मेगा नीलामी के लिए:

  • 369 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट
  • कुल 77 स्लॉट उपलब्ध
  • 31 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए

टीमें अपने खाली स्लॉट भरने के लिए बड़ी रणनीति के साथ उतरेंगी।

ये भी पढ़ें: Shocking News! IPL 2026 Auction से 1000 से ज्यादा प्लेयर्स हुए बाहर, ये है फाइनल लिस्ट

सबसे ज्यादा स्लॉट और सबसे बड़ा पर्स किसके पास?

Kolkata Knight Riders (KKR)

  • सबसे ज्यादा खाली स्लॉट: 13
  • सबसे बड़ा पर्स: ₹64.30 करोड़

Sunrisers Hyderabad (SRH)

  • खाली स्लॉट: 10

Chennai Super Kings (CSK)

  • उपलब्ध पर्स: ₹43.40 करोड़

नीलामी में KKR और CSK सबसे आक्रामक टीमें साबित हो सकती हैं।

IPL 2025 Final: RCB ने रचा इतिहास

IPL 2026 से पहले फैंस अभी भी IPL 2025 Final की यादों में डूबे हैं।

  • विजेता: Royal Challengers Bengaluru (RCB)
  • फाइनल मुकाबला: RCB vs Punjab Kings
  • स्थान: अहमदाबाद
  • जीत का अंतर: 6 रन

यह RCB की पहली IPL ट्रॉफी थी, जिसने सालों का इंतजार खत्म किया।

ये भी पढ़ें: IPL 2026 KKR Squad में आए Superhit Player कैमरून, जानिए कौन कौन से प्लेयर मैदान मे दिखाएंगे जलवा