आज का मौसम कोहरा और बारिश बढ़ाएंगे सर्दी का प्रकोप
WhatsApp Group Join Now

आज का मौसम: Weather Update अलर्ट करने वाले हैं। उत्तरी भारत में ठंड का कहर जारी है। बारिश के साथ-साथ कोहरा बढ़ चुका है इसलिए जरूरी है कि घर से बाहर निकलने से पहले Weather Update ले लीजिए। आपके शहर में आज का मौसम कैसा रहेगा और न्यूनतम और अधिकतम टेंपरेचर क्या रहेगा? जानिए डिटेल्स:

ये भी पढ़ें: कल का मौसम: बढ़ेगी ग़लन, छूटेगी कंपकपी, इन 2 राज्यों में शीतलहर, अलर्ट जारी

आज का मौसम, बढ़ेगा ठंड का प्रकोप 

उत्तर प्रदेश दिल्ली और बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड अपने रौद्र रूप दिखा रही है। मौसम विभाग की तरफ से भी अगले कुछ दिनों के लिए देश के कई हिस्सों में खराब मौसम का अलर्ट जारी कर दिया गया है। Weather Update की माने तो उत्तरी पूर्वी हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, और लद्दाख जैसे पहाड़ी इलाकों में आज का मौसम काफी खराब होने वाला है। इन जगहों पर अगले 24 घंटे तक भारी बर्फबारी देखने को मिल सकती है। IMD के अनुसार पहाड़ी इलाकों मे 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है और कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होने की संभावना भी जताई जा रही है। 

इन राज्यों में छाया रहेगा घना कोहरा 

आने वाले कुछ दिनों तक पंजाब, हरियाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और उड़ीसा जैसे कई राज्यों में रात और सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है, जिसकी वजह से विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है और सड़क रेल और हवाई यातायात भी प्रभावित हो सकते हैं। पहाड़ी इलाकों की तरह मैदानी इलाकों में भी ठंड और कोहरे का प्रभाव जारी रहेगा। 

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम 

उत्तर प्रदेश की बात करें तो आगामी दो से दिन तीन दिन तक उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। इतना ही नहीं Latest Weather Update के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश में तापमान और गिरेगी और कोहरा बढ़ेगा।

लखनऊ में कैसा रहेगा आज का मौसम? 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो Aj Ka Mausam Lucknow में थोड़ा राहत प्रदान करने वाला हो सकता है। हालांकि सुबह से कोहरा दिख रहा है, जिसकी वजह से विजिबिलिटी कम हो रही है। लेकिन Today’s  Weather Update के अनुसार लखनऊ का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है, साथ ही लखनऊ में 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलने की संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली एनसीआर में आज का मौसम 

भारत की राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज  बादल के साथ-साथ सुबह के समय कोहरा देखने को मिल सकता है। Today’s Weather Update की माने तो आने वाले कुछ समय में दिल्ली में मौसम खराब होने की स्थिति बनी रहेगी। हवाओ की रफ्तार 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी इस दौरान कोहरा थोड़ा हल्का हो जाएगा और धूप भी खिलेगी। दिल्ली के आसपास पहाड़ी इलाकों की वजह से बर्फीली हवाएं चल सकती हैं। 

बिहार मे आज का मौसम 

बिहार की बात करें तो बिहार में अगले कुछ दिनों तक ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। आज का मौसम भी बिहार में कड़ाके की ठंड वाला हो सकता है। मौसम विभाग की तरफ से बिहार में आज मौसम का हाल बताया गया है कि मधुबनी,नालंदा, समस्तीपुर, पटना समेत 18 जिलों में 24 घंटे के दौरान सीत दिवस का अलर्ट भी जारी किया जा चुका है।

उड़ाने हो सकती है प्रभावित 

मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार दिल्ली हवाई अड्डे पर Visibility कम होने की वजह से उड़ाने प्रभावित हो सकती है। बीते रविवार को घने कोहरे की वजह से कुल 97 उड़ाने रद्द की गई और 200 से अधिक उड़ानों में देरी हुई। 

भारत की अधिकतर राज्य में आज का मौसम कड़ाके की सर्दी भारत रह सकता है।आने वाले दिनों में सर्दी से राहत मिलेगी या नहीं इसके लिए देखते रहिए Latest Weather Update। अपने शहर की Weather update के लिए Official Website पर क्लिक करें।