Coldest Place in India
WhatsApp Group Join Now

Coldest Place in India: जब भी ठंड की बात होती है, तो ज़्यादातर लोगों के दिमाग में शिमला, मनाली या गुलमर्ग का नाम आता है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो आप भी भ्रम में हैं। सच्चाई ये है कि ये जगहें भारत की सबसे ठंडी जगहें नहीं हैं। भारत में कुछ ऐसे इलाके भी हैं, जहां सर्दियों में तापमान -40 डिग्री सेल्सियस से -50 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। इन्हीं वजहों से लोग जानना चाहते हैं कि असल में Coldest Place in India कौन-सी जगह है। आइए जानते हैं भारत की सबसे ठंडी जगहों के बारे में:

ये भी पढ़ें: New Year Hangover: पार्टी खत्म, हैंगओवर जारी? अपनाएं ये 7 आसान तरीके

Dras, Ladakh – Coldest Place in India

Coldest Place in India की बात हो और द्रास का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। द्रास, लद्दाख के कारगिल जिले में स्थित है और इसे आधिकारिक रूप से भारत की सबसे ठंडी जगह माना जाता है। सर्दियों में यहां तापमान -40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। इतनी ज्यादा ठंड में लोगों की दाढ़ी और पलकें तक जम जाती हैं। द्रास को “Gateway to Ladakh” भी कहा जाता है।

Everything Freezes Here in India’s Coldest Village ❄️🇮🇳

Siachen Glacier – दुनिया का सबसे ठंडा युद्ध क्षेत्र

सियाचिन ग्लेशियर को दुनिया का सबसे ऊंचा और सबसे ठंडा युद्ध क्षेत्र माना जाता है। यहां तापमान -50 डिग्री तक गिर सकता है। आम लोगों के लिए यह जगह बंद है, लेकिन ठंड के मामले में यह भी Coldest Place in India की लिस्ट में टॉप पर आता है। भारतीय सेना यहां बेहद कठिन हालात में देश की रक्षा करती है।

दुनिया का सबसे ऊँचा युद्धक्षेत्र 🇮🇳 | Siachen Glacier #facts

Leh, Ladakh – ठंड के साथ खूबसूरती

लेह अपनी शानदार वादियों और झीलों के लिए मशहूर है, लेकिन सर्दियों में यहां की ठंड बेहद खतरनाक हो जाती है। दिसंबर से फरवरी के बीच तापमान -25 से -30 डिग्री तक चला जाता है। झीलें जम जाती हैं और पूरा इलाका बर्फ से ढक जाता है। कई लोग लेह को भी Coldest Place in India मानते हैं।

Current situation in Leh Ladakh #snowfall #cherryblossomseason

Spiti Valley, Himachal Pradesh – ठंड में भी आबाद

हिमाचल प्रदेश की स्पीति वैली भारत की सबसे ठंडी और दुर्गम जगहों में से एक है। सर्दियों में यहां तापमान माइनस 30 डिग्री तक गिर जाता है। भारी बर्फबारी के कारण यह इलाका कई महीनों तक देश के बाकी हिस्सों से कटा रहता है। इसके बावजूद लोग यहां कठिन परिस्थितियों में जीवन जीते हैं। ये शॉर्ट विडिओ देखते ही होगा आपको ठंड का एहसास:

Spiti Valley | Winter Spiti | Himachal Pradesh.#spitiwinterwonderland #incredibleindia #winterspiti

Tawang, Arunachal Pradesh – बर्फ से ढकी खूबसूरत घाटी

तवांग अपनी प्राकृतिक सुंदरता और प्रसिद्ध मठ के लिए जाना जाता है। सर्दियों में यहां का तापमान -15 से -20 डिग्री तक पहुंच जाता है। लगातार बर्फबारी के कारण सड़कें बंद हो जाती हैं और पूरा इलाका Snow-white World में बदल जाता है। इस शॉर्ट वीडियो में आपको इस जगह की हकीकत पता चल जाएगी:

#tawang #selapass #bomdila #northeast #arunachalpradesh #north ❤️❤️

Coldest Place in India, ये लोग भूलकर भी ना जाएँ

  • इन सभी इलाकों में ऑक्सीजन का स्तर कम होता है जिस वजह से सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। इसलिए जिन्हे अस्थमा या सांस संबंधित कोई भी बीमारी है उन्हे इन जगहों पर जाने से बचना चाहिए।
  • सर्दियों के सीजन में यहाँ का तापमान बेहद नीचे चला जाता है। काभी कभी तो तापमान इतना गिर जाता है कि बाहर निकलने पर बालों तक में बर्फ जम जाती है।
  • सर्दियों के समय कई महीनों तक सड़क से संपर्क टूट जाता है, क्योंकि चारों तरफ बर्फ ही बर्फ दिखाई देती है।

यही वजह है कि Coldest Place in India में रहना आम लोगों के लिए आसान नहीं होता। अगर आप अब तक शिमला या मनाली को भारत की सबसे ठंडी जगह समझते थे, तो यह लेख आपकी सोच बदल देगा। असल में द्रास, सियाचिन और लेह जैसी जगहें ही असली Coldest Place in India कहलाने की हकदार हैं, जहां ठंड सिर्फ महसूस नहीं होती, बल्कि जीवन का हिस्सा बन जाती है।