Ghar KAB Aaoge Song Release होते ही सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला, सुनकर रो पड़ेंगे आप
WhatsApp Group Join Now

Ghar KAB Aaoge Song: बहुचर्चित फिल्म Border 2 का Ghar Kab Aaoge Song अब रिलीज हो चुका है। इस सॉन्ग ने रिलीज होते ही हर देशभक्त को अपने प्रेम में बांध गया। यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि भावनाओं की एक ऐसी धारा है जो सुनते ही दिलों को छू लेती है।

रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया और दर्शकों की प्रतिक्रियाएँ इतना तीव्र रही हैं कि कई लोग इसे सुनकर आँखें भर आने वाली भावनाओं का जिक्र कर रहे हैं। इस गीत ने देशभक्ति, तिरंगे के प्रति प्यार और सैनिकों एवं उनके परिवारों की पीड़ा को एक नई आवाज़ दी है, जो आज के समय में हर भारतीय के दिल को छू रहा है।

Ghar KAB Aaoge Song देता है मूवी का इमोशनल इन्ट्रो

Ghar KAB Aaoge Song बॉलीवुड फिल्म Border 2 का Main Song है, जिसे 2 जनवरी 2026 को Official Release किया गया। ये गाना पुराने गीत Sandese Aate Hain का Recreation है, जिसे आज के समय और भावनात्मक संदर्भ के साथ नए अंदाज़ में पेश किया गया है।

T-series के इस गीत में उन सैनिकों की कहानी को दिखाया गया है, जो देश के लिए सीमा पर खड़े हैं और अपने परिवारों की यादों को गाने के माध्यम से व्यक्त करते हैं। आप भी देखें Ghar KAB Aaoge Song:

BORDER 2: Ghar Kab Aaoge | Sunny Deol | Anu,Mithoon, Sonu, Roop, Arijit, Vishal, Diljit, Javed,Manoj

Singer और प्रोडक्शन टीम का कमाल, गाना बन गया बेमिसाल

Ghar KAB Aaoge Song को Viral करने में इसके सिंगर और प्रोडक्शन टीम का बड़ा हाथ है। इस गाने को गया है सोनू निगम, अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा ने। सारे सिंगर एक से बढ़कर एक हैं, इन्होंने अपनी रूहानी आवाज़ से गीत की भावनाओं को गहराई से उभारा है। गाने के अलग अलग पार्ट्स में  इन कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई है, जो गाने को अंत तक एनेरजेटिक बानए रखती है। 

Ghar KAB Aaoge Song  के म्यूजिक का Recreation मिथून ने किया है, जबकि इसके पहले वाले वर्जन को अनु मलिक ने म्यूजिक दिया था। Ghar KAB Aaoge Song के शब्द मनोज मुन्तशिर ने लिखे हैं।

ये भी पढ़ें: अब सिगरेट पीना नहीं होगा आसान! 10 रुपए की सिगरेट हुई इतनी महंगी, किंमत जानकार रह जाएंगे हैरान

Social Media पर दर्शकों का जबरदस्त रिएक्शन

जैसे ही यह गीत रिलीज हुआ, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई:

कई लोगों ने गीत की भावनात्मक गहराई को सराहा और इसे “दिल को छू लेने वाला गीत” बताया

कुछ लोग यह महसूस कर रहे हैं कि गीत की धुन और शब्दों की संयोजन में वही प्यारा देखा और महसूस किया गया जज़्बा है जो Sandese Aate Hain में था।

Nancy ने x पर रिव्यू शेयर करते हुए लिखा कि: #GharKabAaoge गाना साबित करता है कि देशभक्ति चिल्लाने से नहीं, महसूस कराने से अमर बनती है।

वहीं कुछ दर्शक यह भी बता रहे हैं कि उन्हें गीत सुनते समय आँखों में आँसू आ गए

कुछ संगीत प्रेमियों ने यह भी सुझाव दिया कि गीत की पुरानी यादों को अभी भी कोई नहीं भूल पाया।

इन प्रतिक्रियाओं ने दिखा दिया है कि ‘Ghar KAB Aaoge’ ने सिर्फ एक गाना बनने के बजाय एक भावना की लहर बनाई है, जिसने संगीत प्रेमियों को भावनात्मक रूप से जोड़ दिया है।

Border 2 को हिट बना सकता है Ghar Kab Aaoge Song 

‘Border 2’ फिल्म एक पैट्रियोटिक ड्रामा है और यह 23 जनवरी 2026 को थिएटरों में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म का गाना ‘Ghar KAB Aaoge Song’ दर्शकों को फिल्म की भावनात्मक गहराई और सैनिकों के संघर्ष और परिवारों की प्रतीक्षा की स्थिति से पहले ही जोड़ने में सफल रहा है। 

गीत के लॉन्च इवेंट में जैसलमेर के Longewala–Tanot इलाके में BSF जवानों की मौजूदगी भी इस गीत की राष्ट्रीय भावना को और अधिक सशक्त बनाती है। 

‘Ghar KAB Aaoge Song’ देशभक्ति की भवन बढ़ाने वाला  है। ये गाना अपने संगीत, आवाज़ और भावनात्मक शब्दों के कारण सुनने वाले हर व्यक्ति के दिल पर अपना असर छोड़ रहा है, चाहे वह सैनिक की प्रतीक्षा कर रहा हो या अपने प्रियजनों के लिए घर लौटने की ख्वाहिश रखता हो।

ये भी पढ़ें: Dhurandhar का कहर जारी! बाप रे बाप, क्या पुष्पा 2 को भी झुकाकर रहेगी?