Aashram 3 Part 2 Teaser Release
Aashram 3 Part 2 Teaser Release
WhatsApp Group Join Now

Aashram 3 Part 2 Teaser Release हो चुका है। एक बार फिर से एक बदनाम आश्रम नई कहानी के साथ लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। आपको बता दें कि इसका पहला और दूसरा सीजन काफी हिट गया था। अमेजॉन एमएक्स प्लेयर की तरफ से आश्रम 3 पार्ट 2 का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें बॉबी देओल (Bobby Deol) बाबा निराला के रूप में नजर आ रहे हैं। रहस्य से भरी हुई यह कहानी कैसी होगी आईए जानते हैं-

Aashram 3 Part 2 Teaser Release

OTT की दुनिया में कुछ ऐसी वेब सीरीज भी आई हैं जिनका कंटेंट इतना दमदार था कि दर्शकों को काफी पसंद आया। पहले पार्ट के बाद दर्शकों को इंतजार रहा दूसरे पार्ट का। “एक बदनाम आश्रम” भी उन्हीं में से एक वेब सीरीज है, जिसका निर्देशन किया है प्रकाश झा ने। इसमें बॉबी देओल अहम भूमिका निभा रहे हैं। आश्रम 3 के दूसरे पार्ट का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। हाल ही में इसका टीजर रिलीज हुआ है, इस टीजर में फैन्स को थोड़ी बहुत कहानी की झलक दे दी है। लेकिन अभी भी एक सवाल है कि एक बदनाम आश्रम सीजन 3 का पार्ट 2 कब रिलीज किया जाएगा? 

Aashram 3 Part 2 Teaser Release Date

Aashram 3 Part 2 Teaser को यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर रिलीज किया गया है, जिसके बाद फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। अधिकतर लोग यही सवाल पूछ रहे हैं कि इस वेब सीरीज को कब रिलीज किया जाएगा। कुछ मजाकिया अंदाज में इसकी रिलीज डेट के बारे में पूछ रहे हैं। हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस फिल्म की रिलीज डेट क्या है? 55 सेकंड का ये टीजर कहानी के बारे में काफी कुछ बता रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि टीजर रिलीज होने के बाद जल्द ही इस Show के रिलीज डेट के संबंध में ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जा सकती है। 

ये भी पढ़ें: Jio Hotstar App का Teaser आया सामने, Users को नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो का मिलेगा एक्सपीरियंस

Ek Badnaam Aashram Season 3 PT 2 - Official Teaser | Bobby Deol, Tridha Choudhury | Amazon MX Player

देखने को मिलेगा बाबा निराला का पुराना अंदाज

टीज़र में पम्मी का दमदार अंदाज फिर से देखा जा सकता है इसके साथ ही बाबा निराला की जो ताकत खो गई थी वह वापस आ गई है, जिसके बाद वह पहले से भी ज्यादा पावरफुल हो चुके हैं। उनके अंधभक्त भी बढ़ गए हैं जो एक ही इशारे पर कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार है लेकिन बाबा निराला के करीबियों में तनातनी भी स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। क्या पुराने राज बाहर आएंगे या बनेंगे नए गद्दार? ये पांच एपिसोड की इस सीरीज में देखना रोमांचक होगा। 

Twists और Turns से Full होगी Ashram 3

प्रकाश झा की तरफ से एक बदनाम आश्रम की सफलता पर  कहा गया है कि “ये शो समाज के लिए आईना है। हमारे समाज में आस्था, शोषण और सत्ता का काला खेल लंबे समय से खेला जा रहा है। इस काले सच को उजागर किया है आश्रम सीरीज ने। इसके तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है और साबित कर दिया है कि जो कहानी हकीकत सामने लाती हैं वो सीधे लोगों के दिलों को छूती है। इसके हर सीजन में गहरे राज छुपे होते हैं, जो दर्शकों के अंदर उत्सुकता बनाए रखते हैं। आश्रम 3 के दूसरे पार्ट में 5 एपिसोड दिखाए जाएंगे, जिसमे खूब सारे ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे, जो शो देखने वाले को अपने सीट से हिलने तक नहीं देगा। 

Ashram 3 Part2 Cast

आश्रम 3 के दूसरे पार्ट के Cast की बात करें तो इसमें बॉबी देओल के साथ-साथ आदिति पोहनकर, त्रिधा चौधरी, चंदन राय सान्याल, विक्रम कोचर, दर्शन कुमार, राजीव सिद्धार्थ, अनुप्रिया गोयंका और ईशा गुप्ता ने अहम भूमिकाएं निभाई है। 

अमर उजाला की ऑफिशल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार एक बदनाम आश्रम का सीजन 3 पार्ट 2 अमेजॉन मैक्स प्लेयर पर मुफ्त में Stream किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें: Romantic Places To Celebrate Valentine Day: Celebrate करें

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *