tips for Yoga To Stay Healthy
tips for Yoga To Stay Healthy
WhatsApp Group Join Now

Yoga To Stay Healthy: आजकल के समय में बिजी लाइफस्टाइल की वजह से लोग अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते। हर व्यक्ति चाहता है कि वो लंबे समय तक हेल्दी और यंग रहे, लेकिन खराब लाइफस्टाइल की वजह से इस समय मोटापा और समय से पहले बुढ़ापे के लक्षण पैदा होने लगते हैं। हमें नियमित योग करना चाहिए इससे न सिर्फ शरीर लचीला होता है बल्कि ये हमें दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखने और लंबे समय तक जवां दिखने में मदद करता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको पांच योगासनों के बारे में बताएंगे जो आपको रखेंगे लम्बे समय तक Healthy and Fit. 

नियमित करें योग अभ्यास (Yoga To Stay Healthy) 

नियमित योग अभ्यास करने से न सिर्फ फिजिकल हेल्थ सही रहती है बल्कि योग का मेंटल हेल्थ पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा की टेंशन और डिप्रेशन जैसी स्थिति को भी नियमित योग (Regular Yog to Improve Mental Health) करके कम किया जा सकता है। बच्चो की हाइट बढ़ाने में यह आसान काफी लाभकारी है। आईए जानते हैं कुछ योगासनो के बारे में–

ताड़ासन(Mountain Pose) 

इस आसन से Body Posture सही होता है। ये योग लंबे समय तक हेल्दी (Yoga to Stay Healthy) बनाए रखने में है। रीड की हड्डी के लिए ये एक अच्छा आसान है। इसे नियमित करने से शरीर लचीला होता है। ताड़ासन करने के लिए आपको नीचे दी गई विधि का पालन करना होगा–

सबसे पहले सीधे खड़े होकर दोनों हाथों को ऊपर उठाएं। 

अब पैरों की पंजों पर खड़े होकर अपना बैलेंस बनाने की कोशिश करें। 

गहरी सांस ली और कुछ सेकंड इसी स्थिति में रहे। 

ताड़ासन कैसे किया जाता है इस बारे में नीचे वीडियो में बताया गया है–

Tadasana, the basic standing pose in Yoga

सूर्य नमस्कार (Sun Salutation)

यह बहुत ही प्रभावशाली आसान है। ये आसन शरीर को एनर्जेटिक बनता है, फ्लैक्सिबिलिटी लाता है और इसे नियमित करने से एकाग्रता बढ़ती है। इतना ही नहीं सूर्य नमस्कार नियमित करने से हमारे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और तेजी से वजन कम होता है। 

सूर्य नमस्कार में 12 योगासनों का समावेश है। क्रमबद्ध तरीके से इन 12 Poses को करना चाहिए और आखिर में शवासन करके Body Relax करनी चाहिए। 

आईए जानते हैं सूर्य नमस्कार करने का सही तरीका क्या है–

STEP BY STEP SURYA NAMASKAR FOR BEGINNERS | Learn Sun Salutation In 3 Minutes| Simple Yoga Lessons

 

भुजंगासन(Cobra Yoga Pose) 

भुजंगासन लंबे समय तक हेल्दी और फिट रहने के लिए काफी मददगार है। इसे नियमित करने से न सिर्फ फेफड़े मजबूत होते हैं बल्कि Belly Fat भी कम होता है। यदि कोई व्यक्ति फेफड़ों से संबंधित बीमारी से जूझ रहा है तो उसे रोज भुजंगासन का अभ्यास करना चाहिए। नीचे दिए गए वीडियो के द्वारा आप भुजंगासन का अभ्यास कर सकते हैं। 

Bhujangasana | Cobra Yoga Pose | Steps | Benefits | Yogic Fitness

उष्ट्रासन (Camel Pose) 

रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने के लिए उष्ट्रासन (Camel Pose) का नियमित अभ्यास करना चाहिए। स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है उष्ट्रासन(Yoga to Stay Healthy)। ये ऊंट की मुद्रा होती है जो हमारे शरीर में थाइरॉएड फंक्शन को उत्तेजित करती है। इस आसन को रोज करने से थायराइड ग्रंथि में ब्लड फ्लो अच्छी तरह से होता है। नीचे वीडियो में बताया गया है कि उष्ट्रासन कैसे करना चाहिए? 

How To Do Ustrasana - Camel Pose ? | Benefits | Steps | Yogic Fitness | Art of Living Yoga

बालासन(Child Pose) 

बालासन को चाइल्ड पोज भी कहा जाता है। इसे किसी भी उम्र का व्यक्ति कर सकता है। दिमाग को शांत रखने के लिए ये आसान बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। जो लोग डिप्रेशन की शुरुआती अवस्था में होते हैं उन्हें बालासन जरूर करना चाहिए। इतना ही नहीं इसे नियमित करने से पीठ और गर्दन दर्द में छुटकारा मिलता है। पूरे शरीर को आराम देने के लिए नियमित रूप से बालसन करना चाहिए। यदि आप नहीं जानते हैं कि बालासन करने का तरीका क्या है तो आप नीचे दिए गए वीडियो को देख सकते हैं–

Beginners Yoga: How to do Balasana - Child's Pose

ये भी पढ़ें: Periods Pain और PCOS में आराम देंगे ये Herbal Drinks- Lifestyle News

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *