Delhi New CM Final: बहुत दिनों से ये प्रश्न उठ रहा था दिल्ली का नया मुख्यमंत्री(Delhi New Chief Minister) किसे चुना जाएगा? मुख्यमंत्री की रेस में कई चेहरे शामिल थे लेकिन आखिरकार ये फैसला लिया गया बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाने का। आज दिल्ली के रामलीला मैदान में नये मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह(Delhi New CM Oath Ceremony) है। आइये जाने एक नजर में कि कौन हैं रेखा गुप्ता जो बनेगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री (4th Mahila CM of Delhi)
Delhi New CM Final, हुई अधिकारिक घोषणा
भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली वाले दफ्तर में पार्टी विधायक दल की बैठक हुई जिसके बाद ये निर्णय लिया गया कि दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होगी। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता रविशंकर प्रसाद की तरफ से पत्रकारों के सामने Rekha Gupta Delhi New CM Final की पुष्टि की गयी। आपको बता दे दिल्ली की राजनीति में रेखा गुप्ता चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। उनसे पहले शीला दीक्षित, सुषमा स्वराज और आतिशी ने मुख्यमंत्री पद को संभाला।
कौन है दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता? (Who is Delhi New CM Rekha Gupta?)
हरियाणा के जींद जिले के जुलाना में जन्मी रेखा गुप्ता, अपने पिता और परिवार के साथ दिल्ली में पली बढ़ी। उनकी शिक्षा और उनका राजनीतिक कैरियर दोनों ही दिल्ली में शुरू हुआ। राजनीति में उन्होंने एक लंबा सफर तय किया और कई बार उतार-चढ़ाव भी देखें।
हाल ही में दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनावों में उन्होंने शालीमार बाग की सीट से जीत हासिल की। उनके विपक्ष में आम आदमी पार्टी की तरफ से बंदना कुमारी खड़ी थी, जिन्हें रेखा गुप्ता ने लगभग 30,000 वोटों से हराया। लेकिन इससे पहले वर्ष 2020 में शालीमार बाग सीट से वो कुछ ही वोटों से हारी थी। इतना ही नहीं दिल्ली नगर निगम की पार्षद और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष रह चुकी हैं रेखा गुप्ता।
Rising to the top from grassroots!#RekhaGupta pic.twitter.com/qGvfjSccpm
— Alpaca Girl🇮🇳 (@Alpakanya) February 19, 2025
इस तरह से हुई राजनीति में एंट्री
दिल्ली की रेखा गुप्ता के राजनीतिक कैरियर की शुरुआत हुई दिल्ली यूनिवर्सिटी के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ। वर्ष 1996 में उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ का अध्यक्ष बनाया गया, उसके बाद वर्ष 2007 में वो दिल्ली के पीतमपुरा की काउंसलर भी नियुक्त की गई। भाजपा मोर्चा की जनरल सेक्रेटरी भी रह चुकी है रेखा गुप्ता। 2004 से 2006 तक उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव का पद संभाला।
ये भी पढ़ें: Google Penalty: Youtube पर दिखाई जा रहे थे इस तरह के वीडियो
भारतीय जनता पार्टी का असली खेल तब सामने आया जब पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के लिए लगाए जा रहे कयासों पर पानी फेर दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री की रेस में रेखा गुप्ता के साथ-साथ मनजिंदर सिंह सिरसा, प्रवेश वर्मा और अजय महावर जैसे कई नामी गिरामी चेहरे थे। शुरुआत में किसी के नाम पर सहमति नहीं दिख रही थी लेकिन रेखा गुप्ता के सितारे बुलंदी पर थे इसलिए उनके पक्ष में तीन बड़ी बातें हुई-
- दिल्ली RSS के बड़े नेता बजरंग लाल ने कहा कि यदि पार्टी महिला को मौका देती है तो रेखा गुप्ता से अच्छा ऑप्शन कोई और नहीं हो सकता। आपको बता दें रेखा गुप्ता की राजनीतिक कैरियर की शुरुआत हुई थी RSS की छात्र इकाई ABVP से। उनके समर्थन किया राष्ट्रीय मंत्री सुनील बंसल ने। एबीवीपी के जितने भी पुराने कनेक्शन थे वो भी रेखा गुप्ता के पक्ष में रहे। इस तरह से ही मुख्यमंत्री पद के लिए उनके नाम पर मोहर लगाई गई।
- आज से 27 वर्ष पहले दिल्ली में बीजेपी सरकार की कमान भी सुषमा स्वराज के हाथों में थी। प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) की इच्छा थी कि इस बार लीडरशिप महिला के हाथ में सौंपी जाए, जिससे दिल्ली की महिला वोटर्स को भी एक अच्छा संदेश जाएगा। इसके अलावा पार्टी की तरफ से शुरू की गई “महिला सशक्तिकरण” की छवि भी अच्छी होगी।
- अच्छा प्रशासनिक अनुभव होने की वजह से रेखा गुप्ता अंदरूनी राजनीति को अच्छी तरह से समझती है। पार्टी के बड़े आयोजनों और रणनीतिक बैठकों में उनकी भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है इसलिए पार्टी को भरोसा था कि वो दिल्ली की सत्ता अच्छी तरह से संभाल सकती हैं।
आज दिल्ली में होगा शपथ ग्रहण समारोह(Today Delhi CM Oath Ceremony)
रेखा गुप्ता का नाम मुख्यमंत्री के रूप में फाइनल(Delhi New CM Final) होने के बाद वो अपने कैबिनेट के साथ आज दोपहर रामलीला मैदान में शपथ लेंगी। जिस मंच पर वो अपनी टीम के साथ शपथ लेने वाली है उस पर लिखा है “विकसित दिल्ली शपथ समारोह” और पोस्ट पर नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी लगी है। मंच के नीचे लिखा हुआ है “आभार दिल्ली”।
#WATCH | Swearing-in ceremony of Delhi CM-designate Rekha Gupta and her council of ministers to take place at Ramlila Maidan today.
Visuals from the venue. pic.twitter.com/d6acoUYOSr
— ANI (@ANI) February 20, 2025
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने के बाद क्या रेखा गुप्ता पार्टी की तरफ से सौपी गई जिम्मेदारियां को बखूबी संभाल पाएंगी या नहीं, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।