Diljit Dosanjh-shines-in-met-gala-2025
Diljit Dosanjh-shines-in-met-gala-2025

Met Gala 2025 में पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने अपने शाही अंदाज़ में सबका ध्यान खींचा। डिज़ाइनर प्रभाल गुरुंग द्वारा तैयार की गई इस पोशाक में भारतीय शिल्पकला और संस्कृति की झलक थी। जानिए उनके लुक का विश्लेषण, उनके अपकमिंग सॉन्ग के बारे में।

Diljit Dosanjh का रॉयल अंदाज़ मेट गाला में

दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने Met Gala 2025 के ब्लू कार्पेट पर शाही अंदाज़ में एंट्री कर सभी का दिल जीत लिया। प्रभाल गुरुंग द्वारा डिज़ाइन की गई उनकी ऑल-व्हाइट ड्रेस एक शेरवानी-प्रेरित सूट थी, जिसमें लेयर्ड ड्रैप और भव्य आभूषण शामिल थे। यह लुक सिर्फ़ फैशन नहीं, बल्कि 20वीं सदी के भव्य भारतीय शासक, पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह को एक खूबसूरत श्रद्धांजलि थी। दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) का यह लुक न सिर्फ़ विदेशी मीडिया में चर्चा का विषय बना, बल्कि भारतीय दर्शकों को भी गौरव कर गया।

Met Gala 2025 में भारतीय संस्कृति की चमक

दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) का पहनावा उनके पंजाबी मूल और भारतीय परंपराओं को बख़ूबी दर्शाता है। प्रभाल गुरुंग ने इस पोशाक को पारंपरिक भारतीय कढ़ाई और आधुनिक फैशन का मेल बनाकर तैयार किया। दिलजीत का सफेद सूट, सफेद हैट और सफेद ड्रैप ये सब उनके व्यक्तित्व से मेल खाता था। दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की यह झलक दिखाती है कि कैसे एक भारतीय कलाकार अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी जड़ों से जुड़े रहकर भी ग्लोबल पे नाम बना ना कायम रख सकता है।

नया गाना बक के साथ Diljit Dosanjh करेंगे वापसी

Met Gala 2025 में दिल छू लेने वाले प्रदर्शन के बाद अब दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) 9 मई को अपने नए सिंगल ‘Buck’ के साथ वापसी करने जा रहे हैं, जिसमें कोरियाई पॉप स्टार जैक्सन वांग के साथ उनका कोलैबोरेशन है। यह गाना उनके ग्लोबल फैनबेस के लिए एक और तोहफा होगा। इससे पहले भी अमेरिका, कनाडा और भारत में उनकी दिल-लुमिनति तौर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) आज सिर्फ़ एक गायक या अभिनेता नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति के ब्रांड एम्बेसडर बन चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Avneet Kaur ने फिर बिखेरा ग्लैमर, डीप नेक ड्रेस में फोटोज देख फैंस हुए दीवाने