Divyanka Tripathi Divorce: टीवी इंडस्ट्री में सबसे चहेती जोड़ियों मेसे एक दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की है जिसके तलाक की अफवाहों ने फैंस और इंटरनेट में हलचल मचा दी है। लेकिन इन अफवाहों की असली हकीकत क्या है, ये जानना बेहद जरूरी है इन दिनों Divyanka Tripathi Divorce की खबर खूब ट्रेंड कर रही है, जिसको लेकर फैंस परेशान हैं और जानना चाहते हैं क्या सच है।
इसी बीच विवेक दहिया ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है और फैल रही इस अफवाह पर बड़ा बयान दिया है आईए जानते हैं क्या है खबर।
Divyanka Tripathi Divorce : विवेक दहिया ने बताया रिश्ते का सच!
इन सारी अफवाहों पर विराम लगाते हुए विवेक दहिया ने एक इवेंट के दौरान खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें और दिव्यांका को इन खबरों पर हंसी आ रही है। विवेक ने कहा:
“हम इन खबरों का मजा ले रहे हैं। दिव्यांका और मैं आइसक्रीम खा रहे थे और हंस रहे थे। हमने तो मजाक में कहा कि अगर अफवाहें और बढ़ी तो पॉपकॉर्न भी मंगवा लेंगे।”
क्लिकबेट कंटेंट से रहें सावधान!
विवेक दहिया ने आगे बताया कि कैसे आजकल लोग यूट्यूब और सोशल मीडिया पर सिर्फ व्यूज़ के लिए झूठी खबरें फैलाते हैं। उन्होंने कहा:
“मैं खुद यूट्यूब व्लॉग बनाता हूं, इसलिए जानता हूं कि क्लिकबेट कैसे काम करता है। लेकिन हमें इन झूठी बातों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए।”
इस तरह विवेक ने साफ किया कि Divyanka Tripathi Divorce सिर्फ एक अफवाह है और इसका कोई सच नहीं है।
2016 में हुई थी इस जोड़ी की शादी!
दिव्यांका और विवेक की पहली मुलाकात टीवी सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी। वहीं से शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली और 2016 में दोनों ने शादी कर ली। तब से ये कपल इंडस्ट्री का एक आदर्श उदाहरण बना हुआ है। उनके बीच की केमिस्ट्री और समझदारी को लेकर हमेशा तारीफ होती रही है।
अफवाहों से न हो गलतफहमी!
Divyanka Tripathi Divorce की अफवाहों पर इस बयान ने फैंस के राहत है,इसी तरह आए दिन लोग इंटरनेट पर वायरल होने के लिए झूठी खबरे फैलते है जिससे उनकी विडिओ और पोस्ट पर भर भर के व्यूज आते है,लेकिन फेमस होने के लिया किसी के बारे में गलत जानकारी देना बहुत गलत बात है। इसका लोगों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
ये भी पढ़ें: Fatima Sana: बॉलीवुड अभिनेत्री ने खोला राज, सेट की वो बातें जो?