Sahiba Bali
Sahiba Bali

 Sahiba Bali: लैला मजनू वाली एक्ट्रेस Sahiba Bali इन दिनों अपने एक विडिओ को लेकर सुर्खियों में है,वायरल विडिओ में कीये गए खुलासे ने हर किसी को चौका दिया है। Sahiba Bali ने खुद सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि उन्हें अपने घर में कुछ रहस्यमयी और असामान्य घटनाओं का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से वह काफी परेशान रहीं। 

मिस्र से लाई कुछ गिफ्ट की वजह से एक्ट्रेस को अजीबोगरीब घटनाएं नजर आ रही हैं, घटित हुई सभी घटनाओं का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने अपने वायरल विडिओ में किया है। चलिए जानते हैं क्या बोली एक्ट्रेस?

मिस्र से लाई चीजें बनीं मुसीबत

Sahiba Bali ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने मिस्र यात्रा की थी, जहां से उन्होंने कुछ खास गिफ्ट्स खरीदे थे। शुरुआत में तो सब कुछ सामान्य था, लेकिन धीरे-धीरे उनके घर में अजीब घटनाएं होने लगीं। घर में चीजों का अचानक गायब हो जाना,Sahiba Bali ने बताया की जब वो रात को सोने जा रही थी तो उन्होंने एक निश्चित जगह पर अपने कुछ गहने और मिस्र से लाए गिफ्ट भी वहीं राखी थी, सुबह देखने पर सभी गहने और बाकी समान उसी जगह पर था और मिस्र की वह वस्तु गायब थी। 

इस तरह की अजीबोगरीब घटनाएं किसी भी व्यक्ति के दिमाग में नकारात्मक ऊर्जा भर देती हैं जिससे वह व्यक्ति सिर्फ इन्ही घटनाओं के बारे में ही सोचता रहता है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया अनुभव

Sahiba Bali ने इस पूरी घटना का जिक्र एक वीडियो में किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में उन्होंने बड़े ही ईमानदारी से अपने डर और परेशानी को साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने शुरुआत में इन घटनाओं को नज़रअंदाज़ किया, लेकिन जब चीजें बढ़ने लगीं तो उन्हें एहसास हुआ कि यह सामान्य नहीं है।

कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि कई बार प्राचीन कलाकृतियों या ऐतिहासिक चीजों के साथ नकारात्मक ऊर्जा जुड़ी हो सकती है, जो नए स्थान पर जाकर असर दिखाती हैं। हालांकि इस पर कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं है।

Sahiba Bali की अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

डरावने अनुभवों के बावजूद साहिबा बाली अपने करियर पर फोकस कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में कुछ नए प्रोजेक्ट्स साइन किए हैं, जिनमें उन्हें नए अवतार में देखने का मौका मिलेगा। साहिबा का कहना है कि वह इस अनुभव को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहती हैं और अपने फैंस को एक बार फिर से बेहतरीन काम दिखाना चाहती हैं।

Sahiba Bali का यह अनुभव कोई मजाक नहीं बल्कि इसने हर किसी को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है इससे यह पता चलता है की कभी कभी अनजानी वस्तुएं हमारे जीवन पर क्या प्रभाव डालती हैं, यह  घटना जिस प्रकार से घटित हुई है। मिस्र से लाए गिफ्ट्स से जुड़ी इन घटनाओं ने यह साबित कर दिया कि दुनिया में अभी भी बहुत कुछ ऐसा है जिसे हम पूरी तरह समझ नहीं पाते।

यह भी पढ़ें: Director Khalid Rahman: ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी के बाद मिली जमानत, मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में हलचल