Virat Kohli Viral Video
WhatsApp Group Join Now

Virat Kohli Viral Video: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अभी दो दिनों पहले मुंबई एयरपोर्ट में देखे गए उनको देखते ही एक झलक पाने के लिए भीड़ जुट गई। दोनों की प्यार भरी जोड़ी को लाखों करोड़ों फैंस पसंद करते हैं लेकिन इतनी बड़ी हस्ती होते हुए भी Virushka ने ऐसा काम कर दिया जिसकी वजह से ये जोड़ी काफी ट्रोल भी हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर Virat Kohli Viral Video हो रहा है, जिसमें वो मुंबई एयरपोर्ट के बाहर निकलते ही नजर आ रहे हैं और तभी विराट ने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी वजह से उन्हें करना पड़ा ट्रोलिंग का सामना:

Virat-Anushka Viral Video

एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सीधे अपने कार की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में एक दिव्यांग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आता है, जिसे दोनों लोग इग्नोर कर जाते हैं। Virat Kohli Viral Video विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा जा रहा है। अनुष्का और विराट कोहली का ये व्यवहार लोगों को बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा है और लोग उन्हें जमकर ट्रेवल कर रहे हैं। हाल ही में वो लंदन से भारत लौटे थे और इस वीडियो ने उन्हें विवादों के घेरे में ला दिया। इस सेलिब्रिटी कपल की लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं।

लगा असंवेदनशील होने का आरोप 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का ये बर्ताव लोगों को पसंद नहीं आया, जैसे ही Virat Kohli Viral Video पर सोशल मीडिया यूजर्स इस जोड़ी की जमकर आलोचना करने लगे। दिव्यांग व्यक्ति विराट कोहली के पास फोटो खिंचवाने के लिए आता है और उनके सुरक्षा कर्मी तुरंत बीच में आते हैं और उसे हटा देते हैं और उसके बाद विराट कोहली कार में बैठ जाते हैं और कुछ समय बाद अनुष्का शर्मा भी उनके पीछे-पीछे चली जाती है। लोगों का कहना है कि ये स्थिति थोड़ी सहानुभूति के साथ संभाली जा सकती थी। सुरक्षा कर्मी ने दिव्यांग को धक्का दिया और उसके बाद भी विराट चुप रहे, ये उनके असंवेदनशील होने का प्रमाण है।

क्या सच में Rude हैं Virat Kohli 

Virat Kohli Viral Video को लेकर भले ही कुछ भी कहा जा रहा हो लेकिन सच तो ये है कि विराट कभी भी अपने डिसेबल्ड यानि दिव्यांग फैन को इग्नोर नहीं करते। अब विराट कोहली ने एयरपोर्ट पर ऐसा क्यों किया इस बारे में अभी तक उनकी तरफ से कोई भी स्पष्टीकरण नहीं आया है। लेकिन वो बुजुर्गों की कितनी इज्जत करते हैं इस बात का प्रमाण इसी क्लिप में आगे बढ़ने पर मिलता है जब वह खुद कार में बैठने से पहले दो बुजुर्गों को कार में बैठाते हैं। देखना यह है कि इस कंट्रोवर्सी को किस तरह से हैंडल करते हैं विराट कोहली।