Deen Dayal Lado Laxmi Yojana 2025
WhatsApp Group Join Now

Deen Dayal Lado Laxmi Yojana 2025: यदि आप हरियाणा राज्य की निवासी महिला है तो आपके लिए ये एक बहुत बड़ी खबर हो सकती है क्योंकि हरियाणा सरकार की तरफ से 25 सितंबर 2025 को Deen Dayal Lado Laxmi Yojana 2025 लॉन्च कर दी गई है। इस योजना के तहत ऐसी महिलाएं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं उनके अकाउंट में हर महीने सरकार की तरफ से ₹2100 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। अगर आपको भी इस योजना के बारे में पूरी  जानकारी नगर थी तो आज हम इस आर्टिकल में आपको इस योजना के बारे में पूरी डिटेल्स देने जा रहे हैं।

Table of Contents

Deen Dayal Lado Laxmi Yojana 2025: 

हरियाणा में रहने वाली गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से मुख्यमंत्री लाडो लक्ष्मी योजना (Lado Laxmi Yojana 2025) की शुरुआत की गई, ये योजना उनके पहले बजट सत्र में पेश की गई थी। इस समय हरियाणा में ये योजना लागू हो चुकी है। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत है कि इस योजना में हर गरीब महिला आवेदन कर सकती है फिर चाहे वो विवाहित हो या अविवाहित।

ये भी पढ़ें: Lado Laxmi Yojana: 2100 रुपये महिलाओ के खाते में हुए ट्रांसफर! अभी चेक करें अपना अकाउंट

लाडो लक्ष्मी योजना का उद्देश्य 

लाडो लक्ष्मी योजना(Lado Laxmi Yojana 2025) का मुख्य उद्देश्य है आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने एक निश्चित धनराशि देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना ताकि वो अपनी छोटी-छोटी जरूरतो के लिए किसी और पर निर्भर ना रह सके। इतना ही नहीं महिलाओं की गरीबी हटाने के लिए सरकार की तरफ से उठाए जाने वाला ये एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि पैसा महिलाओं के नाम ट्रांसफर होगा तो ये उनके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी करेगा और घर से जुड़े छोटे मोटे निर्णय वो आत्मनिर्भर होकर ले सकेंगी।

लाडो लक्ष्मी योजना की पात्रता और शर्तें (Deen Dayal Lado Laxmi Yojana 2025 Eligibility)

  • लाडो लक्ष्मी योजना (Lado Laxmi Yojana 2025) सिर्फ हरियाणा राज्य की निवासी महिलाओं के लिए ही शुरू की गई है किसी अन्य राज्य की निवासी महिला इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती। 
  • इस योजना में आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • हरियाणा राज्य में ऐसी महिलाएं जो गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी में जीवन यापन कर रही है उनके लिए हरियाणा सरकार की तरफ से लाडो लक्ष्मी योजना(Lado Laxmi Yojana 2025) का आगाज किया गया है। 
  • जिन महिलाओं की वार्षिक पारिवारिक आय 1.80 लाख से कम है, वो इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
  • ऐसी महिलाएं जो सरकारी कर्मचारी हैं या जिन्हें पेंशन मिल रहा है या ऐसी महिलाएं जो इनकम टैक्स दे रही हैं, वो इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र नहीं है। 
  • जो महिलाएं पहले से ही किसी अन्य योजना का लाभ जैसे कि विधवा पेंशन जैसी योजना का लाभ ले रही हैं वो Deen Dayal Lado Laxmi Yojana 2025 की पात्र नहीं है। 

Lado Laxmi Yojana के लाभ 

  • लाडो लक्ष्मी योजना (Deen Dayal Lado Laxmi Yojana 2025) के तहत हर महीने महिलाओं के अकाउंट में ₹2100 की धनराशि को ट्रांसफर किया जाएगा। ये धनराशि DBT माध्यम से महिलाओं के अकाउंट में भेजी जाएगी। 
  • हरियाणा राज्य की 50 लाख जरूरतमंद महिलाओं को Deen Dayal Lado Laxmi Yojana 2025 का लाभ दिया जाएगा इसके बाद शुरू होगा उनके आत्मनिर्भर होने का सफर। 
  • इस योजना के चार फेस हैं। सबसे पहले फेस में जरूरतमंद महिलाओं को जोड़ा जाएगा, जिससे वो अपने घर के खर्चे बच्चों की पढ़ाई या छोटे-मोटे काम धंधे कर सकती हैं। 
  • ये योजना महिलाओं के लिए लाभकारी है क्योंकि ये न केवल महिलाओं की आर्थिक रूप से मदद करेगी बल्कि महिलाओं के सामाजिक सम्मान और आत्मनिर्भर होकर निर्णय लेने के लिए ये योजना काफी सहायक हो सकती है।

कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन?

 लाडो लक्ष्मी की योजना (Deen Dayal Lado Laxmi Yojana 2025) तरह डिजिटल है योजना में आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। 

  • सबसे पहले आपको लाडो लक्ष्मी पोर्टल (Lado Laxmi Portal) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • अब आपके यहां पर Apply Now का एक Option दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप अपना मोबाइल नंबर इंटर करेंगे आपके नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा जिसके जरिए आप Login कर सकते हैं। 
  • जैसे ही आप लोगों करेंगे आपके सामने एक होम स्क्रीन खुलेगी जिसमें आपको अप्लाई फॉर लाडो लक्ष्मी योजना (Apply For Lado Laxmi Yojana) का एक ऑप्शन दिखाई देगा।
  • जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगी आपके सामने दो कैटेगरी खुलकर आ जाएगी, एक विवाहित और दूसरा अविवाहित आप उपयुक्त Category चुनकर आगे बढ़ सकती हैं। 
  • उसके बाद आपको फार्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे की जन्मतिथि, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और अपना नाम भरना है। 
  • अब आपको अपनी एड्रेस से रिलेटेड सभी जानकारी जैसे कि जिला, ब्लाक, गांव आदि की जानकारी भरनी है।
  • इसके बाद आपको अपने परिवार के सदस्यों के संबंध में जानकारी देनी है। जैसे कि माता-पिता, बच्चे, पति आदि।
  • आपको अपनी वार्षिक आय के संबंध में जानकारी देनी है। 
  • इसके बाद अगले स्टेप में आप अपने बैंक अकाउंट से संबंध में जानकारी भरनी है जैसे कि आईएफएससी कोड, बैंक का नाम और बैंक अकाउंट नंबर।  
  • आपको बता दें जो बैंक अकाउंट आप रजिस्ट्रेशन के समय देंगे उसी बैंक अकाउंट में लाभ राशि की ट्रांसफर किया जाएगा। 
  • अब आपको अपनी लाइव फोटो कैप्चर करने का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसके लिए आपको अपना कैमरा ऑन करना है और अपनी लाइव फोटो अपलोड करनी है। 
  • अंत में आपको अपना फॉर्म सबमिट कर देना है और प्रिंट डाउनलोड करके रख देना है।
  • इस तरह से आप लाडो लक्ष्मी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद वेरीफिकेशन होगा और वेरिफिकेशन में अगर आपके द्वारा दी गई सारी जानकारी सही पाई जाती है तो आपको योजना के संबंध में लाभ मिलने लगेगा।

FAQs 

प्रश्न: क्या सरकारी टीचर लाडो लक्ष्मी योजना (Deen Dayal Lado Laxmi Yojana 2025) का लाभ उठा सकती हैं? 

उत्तर: जी नहीं! ऐसी महिलाएं जो किसी भी तरह की सरकारी नौकरी करती हैं या टैक्स देती है, वो इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती। इस योजना को केवल बीपीएल श्रेणी की महिलाओं के लिए शुरू किया गया है।

प्रश्न: लाडो लक्ष्मी योजना (Deen Dayal Lado Laxmi Yojana 2025) में किस उम्र की महिला आवेदन कर सकती है?

उत्तर: हरियाणा सरकार की तरफ से शुरू की गई लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ 18 से 60 वर्ष की महिलाएं उठा सकती हैं।

प्रश्न: यदि किसी महिला की पारिवारिक वार्षिक आय ₹200000 है तो क्या वो Deen Dayal Lado Laxmi Yojana 2025 में आवेदन कर सकती है? 

उत्तर: जी नहीं! ऐसी महिलाएं जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 1.80 लाख या इससे कम है, वो इस योजना में आवेदन करने की पात्र है।

प्रश्न: यदि किसी महिला के अकाउंट में केवाईसी नहीं है तो क्या उसे Deen Dayal Lado Laxmi Yojana 2025 का लाभ मिलेगा? 

उत्तर: इस योजना में आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपने अपने अकाउंट की केवाईसी प्रक्रिया पूरी करा ली हो अन्यथा योजना के संबंध में आने वाली किस्त अटक सकती है।

प्रश्न: क्या Deen Dayal Lado Laxmi Yojana 2025 का लाभ भारत के हर राज्य की निवासी महिला उठा सकती है?

उत्तर: जी नहीं! लाडो लक्ष्मी योजना एक राज्य सरकार की योजना है जो हरियाणा में लॉन्च की गई है इसका लाभ उठाने के लिए महिला का हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी होना जरूरी है।