MWCD Internship Scheme 2026
WhatsApp Group Join Now

MWCD Internship Scheme 2026: महिलाओं को आत्मनिर्भर और सफल बनाने के लिए हमारे देश की सरकार एक से बढ़कर एक स्कीम ला रही है। हाल ही में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (WCD) की तरफ से 2 महीने की इंटर्नशिप शुरू की गई है, जिसके तहत सिलेक्टेड महिलाओं को हर महीने ₹20000 का Stipend मिलेगा। साथ ही उन्हें दिल्ली में रहना और खाना भी फ्री मिलेगा। इतना ही नहीं यात्रा का खर्चा भी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ही देगा। आइए जानते हैं इस इंटर्नशिप की पूरी डिटेल्स: 

MWCD Internship Scheme 2026

महिला और बाल विकास मंत्रालय (WCD) की तरफ से 2 महीने की WCD Internship शुरू की गई है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की तरफ से 2026 के लिए इंटर्नशिप योजना का ऐलान भी किया जा चुका है। इस वर्ष MWCD आवेदन की आखिरी डेट 10 दिसंबर तक थी। आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। अगर आप इस वर्ष इंटर्नशिप में आवेदन करने से चूक गई है तो जल्द ही आप एक बार फिर से MWCD Internship Scheme 2026 के तहत आवेदन कर सकती हैं।

MWCD Internship Scheme 2025 नए प्रतिभागियों को मौका दिया जाएगा जो लोग पहले इंटर्नशिप का लाभ ले चुके हैं उन्हें दोबारा आवेदन का मौका नहीं मिलेगा। 

ये भी पढे:  Deen Dayal Lado Laxmi Yojana 2025: महिलाओं की बल्ले बल्ले! बदल गए हैं दिन, अब बनेगी आत्मनिर्भर

इंटर्नशिप में कौन-कौन से कार्य अलॉट होंगे? 

WCD Internship Scheme 2025 के तहत महिलाओं को सरकार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं जैसे की बेटी जब बचाओ बेटी पढ़ाओ, आंगनबाड़ी सेवाएं,पोषण अभियान से जुड़ने का मौका मिलेगा। इतना ही नहीं इस इंटर्नशिप के तहत कई जगह चल रही योजनाओं का सर्वे करना होगा और ये समझना होगा कि सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की मदद ग्रामीण प्रवाहित तक कैसे पहुंचती है। 

MWCD Internship Scheme 2026 की पात्रता 

  • आपको बता दे कि इस इंटर्नशिप के तहत 21 वर्ष से 40 वर्ष की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। 
  • छोटे गांव और छोटे शहरों की महिलाओं को इस इंटर्नशिप में मौका दिया जाएगा।
  • जो महिलाएं दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई जैसे बड़े शहरों में रह रही हैं वो इस योजना में आवेदन करने की पात्र नहीं है।
  • तो अगर आप भी छोटे गांव या छोटे शहर से निकलकर किसी महत्वपूर्ण सरकारी योजना का पात्र बनना चाहती हैं तो ये योजना आपके लिए ही है।

कैसे करना होता है आवेदन?

MWCD Internship Scheme 2025 के तहत आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक इंटर्नशिप पोर्टल पर जाना होगा, जहां पर आपको इंटर्नशिप से संबंधित पूरी डिटेल और आवेदन फॉर्म मिल जाएगा। ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा करने के बाद सिलेक्शन प्रोसेस होगा और जो महिलाएं इस इंटर्नशिप के लिए चुनी जाएंगी उन्हें ही आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

MWCD Internship Scheme 2026 में मिलेंगी ये सुविधाएं 

MWCD Internship Scheme 2026 में सिलेक्टेड महिलाओं को न केवल सरकार की तरफ से Stipend दिया जाएगा बल्कि उनकी यात्रा का पूरा खर्चा मंत्रालय की तरफ से ही उठाया जाएगा। इतना ही नहीं उन्हें दिल्ली में रहना होगा जहां पर रहने और खाने की पूरी व्यवस्था भी मंत्रालय की तरफ से की जाएगी।

FAQs 

प्रश्न: जिन महिलाओं ने 2024 में इंटर्नशिप कर ली थी क्या वो MWCD Internship Scheme 2026 में फिर से अप्लाई कर सकती है? 

उत्तर: MWCD Internship Scheme का मुख्य उद्देश्य है हर वर्ष नई प्रतिभाओं को मौका देना। इसलिए जो एक बार इंटर्नशिप स्कीम में सेलेक्ट हो चुकी है वह दोबारा आवेदन नहीं कर सकती हैं। 

प्रश्न: क्या MWCD Internship Scheme 2026 के तहत मेट्रो सिटीज की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं?

उत्तर: जो महिलाएं मेट्रो सिटीज जैसे कि दिल्ली,चेन्नई, कोलकाता, मुंबई में रह रही है, वो इस योजना में आवेदन नहीं कर सकती क्योंकि ये योजना छोटे गांव और शहरों में रहने वाली महिलाओं के लिए शुरू की गई है।