IPL 2026 Auction के लिए 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन कराया गया है। इनमें बहुत से इंडियन प्लेयर्स भी शामिल है। इतना ही नहीं IPL 2026 Auction के लिए विदेशी दिग्गज खिलाड़ियों ने भी रजिस्ट्रेशन कराया है। भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो IPL 2026 Mini Auction के लिए कौन से खिलाड़ी हैं हाइलाइटेड, चलिए जानते हैं:

IPL 2026 Auction में हुआ इन खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 

क्रिकबज के अनुसार IPL 2026 Mini Auction के लिए 1355 खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, जिसमें इंडिया के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका जैसे बड़े इंटरनेशनल प्लेयर्स भी शामिल है। हाइलाइटेड खिलाड़ियों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया से स्टीव स्मिथ, मैथ्यू शॉर्ट और कैमरोन ग्रीन को अच्छे बजट के साथ खरीदा जा सकता है। वही जोश इंग्लिस अपनी शादी की वजह से अपनी अवेलेबिलिटी पक्की नहीं करा पा रहे हैं लेकिन IPL Mini Auction में उनके लिए भी रजिस्ट्रेशन हुआ है। 

इन भारतीय खिलाड़ियों की लगेगी लॉटरी 

भारतीय खिलाड़ी की बात करें तो ये संभावना जताई जा रही है की स्पिनर रवि बिश्नोई और वेंकटेश अय्यर पर तगड़ी बोली लग सकती है। न्यूज़ रिपोर्ट के अनुसार इन दोनों खिलाड़ियों का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। आपको बता दे पिछली बार IPL Mega Auction के दौरान KKR ने वेंकटेश अय्यर और रवि बिश्नोई को 20 करोड़ से ज्यादा की कीमत देकर खरीदा था। ऐसा माना जा रहा है कि IPL Mini Auction 2026 में इंडियन टीम से ये दोनों खिलाड़ी रातों-रात करोड़पति हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2026 Captaincy लिस्ट हुई रिलीज, इन टीमों के कप्तान हुए कन्फर्म

इन विदेशी खिलाड़ियों पर लग सकती है तगड़ी बोली

बात करें विदेशी खिलाड़ियों की तो मैक्सिमम बेस्ट प्राइस 2 करोड़ वाले ब्रैकेट में 43 विदेशी खिलाड़ी है इनमें से स्टीव स्मिथ, कैमरोन ग्रीन, मुजीब उर रहमान,  जेमी स्मिथ, नवीन उल हक, सीन एबॉट, कूपर कोनोली, एस्टन एगर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मुस्तफिजुर रहमान, इंग्लिस, गस एटकिंसन, टॉम कुरेन, टॉम बैंटन, लियाम डॉसन, डेनियल लॉरेंस, बेन डकेट, लियाम लिविंगस्टोन, रचिन रविंद्र, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, लुंगी एनगिडी,जेराल्ड कोएट्जी, एनरिक नोर्खिया, महेश थीक्षणा, मथीशा पथिराना, वानिंदु हसरंगा के नाम प्रमुख हैं।

भरे जाएंगे 77 स्लॉट्स 

बात करें बजट की तो आईपीएल 2026 में पार्टिसिपेट करने वाली 10 टीमों की फ्रेंचाइजी के पास कल 237.55 करोड रुपए हैं, जिसके तहत 77 खाली स्टाल भरे जाने हैं। आपको बता दें इनमें से 31 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए है और बचे हुए स्लॉट में सभी देश से खिलाड़ी चुने जाएंगे। 

आने वाली 16 दिसंबर को IPL 2026 Auction में पता चलेगा कि किस खिलाड़ी पर कितने पैसों की बरसात हुई।

ये भी पढ़ें: IND Vs SA ODI: टीम इंडिया पर R Ashwin ने उठाया सवाल, आखिर पहले वन डे में टीम में क्यों नहीं मिली जगह?