IPL 2025 में RCB बनाम CSK के मुकाबले में रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) ने तूफानी अंदाज़ में खेलते हुए सिर्फ 14 गेंदों में 53 रन ठोक दिए। उनकी पारी ने ना सिर्फ RCB को 213 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि IPL इतिहास के पन्नों में भी एक नया अध्याय जोड़ दिया।

 

 

 

विराट और बेटल की ठोस शुरुआत

 

बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार शुरुआत की। जैकब बेटल ने 55 रन और विराट कोहली ने 62 रन की अहम पारियां खेली। 18 ओवरों के बाद स्कोर 159/5 था, और लग रहा था कि टीम 180 से 185 के आसपास रुकेगी। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने पूरा खेल बदल दिया।

 

 

 

अंतिम दो ओवर में तबाही मचाया Romario Shepherd ने

 

19वें ओवर में रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) ने जैसे तूफान ला दिया। खलील अहमद के ओवर में उन्होंने 6,6,4,6,6,4 की बारिश करते हुए अकेले ओवर में 33 रन बटोर लिए। यह ओवर IPL 2025 का सबसे महंगा ओवर बन गया। शेफर्ड ने इस एक ओवर में खेल की दिशा और दशा दोनों बदल दी।

 

 

 

आरसीबी के लिए लगाया सबसे तेज़ अर्धशतक

 

20वें ओवर में भी रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) रुके नहीं। श्रीलंकाई गेंदबाज़ पथिराना की गेंदों पर भी उन्होंने 20 रन जोड़ दिए। इस तरह उन्होंने सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो आईपीएल 2025 का सबसे तेज़ और आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक है। RCB के लिए यह अब तक का सबसे तेज़ अर्धशतक है।

 

 

 

 

खलील अहमद के लिए बहुत बुरा दिन

 

 

इस मैच से पहले खलील अहमद ने इस सीज़न में 14 विकेट झटके थे और शानदार फॉर्म में थे। लेकिन रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) की इस आंधी के सामने वह टिक नहीं सके। उनका एक ओवर 33 रन में गया, जिससे वह अनचाहे रिकॉर्ड का हिस्सा बन गए। इससे पहले करीम जनत ने एक ओवर में 30 रन दिए थे, जिसे अब खलील ने पीछे छोड़ दिया।

 

 

 

Romario Shepherd की पारी ने मचाया बवाल

 

रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) की यह पारी RCB की जीत की नींव रख गई। अंतिम दो ओवरों में 54 रन बनाकर उन्होंने टीम का स्कोर 213 तक पहुंचाया, जो पहले नामुमकिन सा लग रहा था। इस विस्फोटक पारी ने दिखा दिया कि टी20 में एक खिलाड़ी कैसे अकेले मैच का रुख पलट सकता है। उनकी बल्लेबाज़ी IPL 2025 के सबसे यादगार लम्हों में शुमार हो गई है।