गर्मियों की शुरुआत होते ही जिस चीज़ का सबसे ज्यादा इंतज़ार रहता है, वो है—आम। फलों का राजा कहलाने वाला ये फल न सिर्फ स्वाद में बेमिसाल होता है, बल्कि इसका हर रूप दिल को भा जाता है। लेकिन इस बार सिर्फ आम खाकर ही मत रह जाइए… क्योंकि हम आपके लिए लाए हैं 4 Best Mango Drink की लाजवाब रेसिपीज़, जो आपके समर को बना देंगी सुपर कुल और हेल्दी भी।
आम में सिर्फ मिठास ही नहीं, ढेर सारे न्यूट्रिएंट्स भी भरे होते हैं—जैसे पोटैशियम, विटामिन C, फाइबर, कैल्शियम और आयरन, और जब इन्हें सही इंग्रेडिएंट्स के साथ मिक्स किया जाता है, तो ये बन जाती हैं गर्मी की सबसे बेहतरीन ड्रिंक्स। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं वो 4 Best Mango Drink कौन-कौन सी हैं जो आपके समर को बना देंगी यादगार।
1. मैंगो शेक – क्लासिक और सबसे पॉपुलर
जब भी गर्मी और आम का जिक्र होता है, सबसे पहला नाम आता है मैंगो शेक का।
कैसे बनाएं:
पके हुए आम का गूदा निकाल लें। मिक्सर में डालकर थोड़ा ठंडा दूध, स्वादानुसार चीनी और बर्फ मिलाएं। अच्छे से ब्लेंड करें और ऊपर से डालें कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता।
क्यों खास:
ये शेक एनर्जी से भरपूर होता है और लंबे समय तक भूख भी नहीं लगने देता।
4 Best Mango Drink की लिस्ट में इसका नाम सबसे ऊपर है।
2. मैंगो-कोकोनट मोजिटो – समर रिफ्रेशमेंट का नया स्टाइल
अगर आपको कुछ हटकर पीना पसंद है तो ये मोजिटो ज़रूर ट्राय करें।
कैसे बनाएं:
आम को ब्लेंड करके उसमें नींबू का रस, थोड़ा काला नमक, चुटकीभर काली मिर्च और नारियल पानी मिलाएं। बर्फ डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।
क्यों खास:
नारियल पानी हाइड्रेशन बढ़ाता है और आम इसका स्वाद दोगुना कर देता है।
हेल्थ के साथ टेस्ट का ये बढ़िया कॉम्बिनेशन भी 4 Best Mango Drink में शामिल है।
3. मैंगो लस्सी – देसी ट्विस्ट के साथ हेल्दी ऑप्शन
अगर आप दही पसंद करते हैं तो आम की लस्सी एक दमदार ऑप्शन है।
कैसे बनाएं:
आम के गूदे को दही और चीनी के साथ ब्लेंड करें। ऊपर से इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालें। चाहें तो आइसक्यूब भी डाल सकते हैं।
क्यों खास:
पाचन को बेहतर बनाती है और शरीर को ठंडक देती है।
देसी फ्लेवर वाली ये ड्रिंक भी 4 Best Mango Drink लिस्ट का हिस्सा है।
4. मैंगो मिंट ड्रिंक – पुदीना और आम का फ्रेश कॉम्बिनेशन
अगर आपको गर्मी में ताज़गी चाहिए, तो पुदीने के साथ बना ये ड्रिंक ट्राय करना न भूलें।
कैसे बनाएं:
आम के टुकड़े, पुदीना पत्तियां, नींबू का रस और थोड़ा सा काला नमक मिलाकर पीस लें। एक गिलास में बर्फ डालें और इस मिक्सचर को ऊपर से डालें।
क्यों खास:
ये ड्रिंक डीटॉक्स करता है और मुंह में लंबे समय तक ताजगी बनाए रखता है।
4 Best Mango Drink में इसका नाम होना तो बनता है।
गर्मी में शरीर को सिर्फ ठंडक ही नहीं, पोषण भी चाहिए। ऐसे में सिर्फ कोल्ड ड्रिंक्स की जगह अगर आप 4 Best Mango Drink ट्राय करते हैं, तो न सिर्फ स्वाद का मजा मिलेगा बल्कि हेल्थ भी बनी रहेगी। ये सभी रेसिपीज़ घर पर आसानी से बन सकती हैं, और बच्चों से लेकर बड़े तक सभी को बेहद पसंद आएंगी!
तो इस बार गर्मी को बनाइए खास, और दिन की शुरुआत कीजिए इन 4 Best Mango Drink में से किसी एक के साथ।
ये भी पढ़ें: Lemon For Dark Spots: नीम्बू से काले दाग धब्बे हटाएं, चमकदार त्वचा पाएं!