गड़बड़ा गया है आपका Digestion system, ये 3 सूपरफूड्स, इम्यून और मेटाबोलिज्म के साथ गट हेल्थ को करेंगे इम्प्रूव

आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ के चक्कर में अनहेल्दी खानपान के कारण Digestion system से जुड़ी समस्या होना बेहद आम हो गई है। खराब Digestion system न केवल गैस अपज और कब्ज जैसी बीमारियों को जन्म देता है। बल्कि यह हमारे पूरी बॉडी को प्रभावित भी करता है। इसलिए सही खान-पान का चयन हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है।

क्योंकि सही खान-पान हमारे शरीर को बीमारियों से बचाने में बड़ी भूमिका निभाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे नेचुरल फूड्स के बारे में बताने वाले हैं। जो आपकी Digestion system को मजबूत करने में और साथ ही सूजन को कम करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। तो आईए जानते हैं कुछ ऐसे ही सुपर फूड्स के बारे में।

Digestion system समस्या का रामबाण इलाज दही

Digestion system को इंप्रूव करने के लिए दही का सेवन किसी वरदान से काम नहीं है। दही का सेवन करने से न सिर्फ हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है बल्कि हमारी बॉडी भी हेल्दी रहती है। दही चावल पेट की खराबी के लिए सबसे बेहतरीन घरेलू उपचारों में से एक होता है। क्योंकि दही के अंदर प्रोबायोटिक काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

जो हमारे शरीर में स्वस्थ बैक्टीरिया को संतुलित करने में मददगार साबित होता है। जिससे पाचन आसान हो जाता है इतना ही नहीं दही का सेवन आंतों को बैलेंस रखने में भी मदद करता है। इसके सेवन से कब्ज एसिडिटी डायरिया जैसी बीमारियों से राहत मिलती है। इसके साथ ही पेट की जलन से भी आराम मिलता है।

Digestion system के लिए ओट्स

डाइजेशन सिस्टम को अच्छा रखने के लिए ओट्स काफी मददगार साबित होता है। इसके अंदर फाइबर काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो पाचन को ठीक करने के साथ-साथ कब्ज को रोकने का भी काम करता है। फाइबर पेट और पेट से जुड़ी सभी परेशानियों के लिए काफी मददगार माना गया है। ओट्स में कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। यह फास्फोरस विटामिन ए और जिंक का भी अच्छा भरपूर स्रोत होता है।

डाइजेशन को सुधारने में पुदीना

पुदीना का इस्तेमाल सेहत के लिए बेहद लाभकारी बताया गया है यह पाचन सांसों की दुर्गंध और स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है इसमें एंटीऑक्सीडेंट विटामिन और खनिज मौजूद होते हैं जो कई सारी शारीरिक समस्याओं से हमें राहत दिलाता है। पुदीने में कई सारे ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो पेट के दर्द गैस में राहत देते हैं यह एसिडिटी और अपज और कब्ज को दूर रखता है और Digestion system को सही रखना है। पुदीना लीवर को भी डिटॉक्स करता है और साथ ही यह पाचन शक्ति भी बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

Read More : New Income Tax Bill: लोकसभा में आज पेश होगा नया इनकम टैक्स बिल, क्या Old Tax System बंद हो जायेगा?