GM Diet
GM Diet

आजकल वजन घटाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है, लोग जिम में पसीना बहाते हैं, डाइटिंग करते हैं और फिर भी उम्मीद के मुताबिक रिजल्ट नहीं मिलते। लेकिन अगर आप हफ्ते भर में खुद में फर्क देखना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसा डाइट प्लान जो तेजी से वजन घटाने के लिए जाना जाता है – GM Diet प्लान, जिसे आज की तारीख में best diet for weight loss माना जा रहा है।

इस डाइट को 1985 में General Motors कंपनी ने अपने कर्मचारियों की हेल्थ सुधारने के लिए अमेरिकी कृषि विभाग और FDA की मदद से तैयार कराया था। तभी से लेकर आज तक, ये डाइट लाखों लोगों की पहली पसंद बन चुकी है।

क्या है GM Diet?

GM Diet एक 7 दिन का स्ट्रक्चर्ड डाइट प्लान है, जो शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करता है। इसमें हर दिन के लिए तय किया गया होता है कि क्या खाना है और क्या नहीं। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसे फॉलो करना बेहद आसान है और इसमें भूखा भी नहीं रहना पड़ता।

GM डाइट का पूरा 7-दिन का डाइट चार्ट!

Day 1 – सिर्फ फल:
केला को छोड़कर कोई भी फल खा सकते हैं जैसे तरबूज, पपीता, सेब, संतरा आदि। जितना हो सके उतना पानी पिएं (कम से कम 10-12 गिलास)। ये दिन शरीर को डिटॉक्स करता है और इसे GM Diet की परफेक्ट शुरुआत माना जाता है।

Day 2 – सिर्फ सब्जियां:
केवल उबली या कच्ची सब्जियां खाएं, सुबह नाश्ते में एक उबला आलू खा सकते हैं। कोई तेल या मसाले का प्रयोग न करें,इस दिन फाइबर और पोषक तत्वों से भर हुआ होता है, जो हमारे शरीर को भीतर से साफ करता है।

Day 3 – फल और सब्जियां:
अब आप दोनों चीजों का कॉम्बिनेशन ले सकते हैं। लेकिन इस दिन भी केला और आलू से दूरी बनाकर रखें। ये दिन पोषण का संतुलन बनाता है और वजन घटाने की प्रक्रिया को तेजी देता है।

Day 4 – दूध और केले:
दिनभर में 6-8 केले और 3-4 गिलास दूध लें। कुछ लोग इसमें लो कैलोरी वेजिटेबल सूप भी शामिल करते हैं। इससे शरीर को एनर्जी और जरूरी मिनरल्स मिलते हैं।

Day 5 – ब्राउन राइस, टमाटर और प्रोटीन:
अब डाइट में थोड़ी मात्रा में कॉम्प्लेक्स कार्ब्स और प्रोटीन शामिल होते हैं। आप 1 कप ब्राउन राइस, 6-7 टमाटर और प्रोटीन के लिए पनीर, दाल या चिकन/फिश (अगर आप नॉन-वेज हैं) खा सकते हैं। ये दिन GM Diet का टर्निंग पॉइंट हो सकता है।

Day 6 – ब्राउन राइस और सब्जियां:
ब्राउन राइस के साथ कोई भी सब्जी खाएं। यह दिन शरीर में फिर से एनर्जी लाने और फाइबर बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है।

Day 7 – ब्राउन राइस, फल और फ्रूट जूस:
आखिरी दिन हल्का और हेल्दी होता है। ब्राउन राइस, ताजे फल और फ्रूट जूस से शरीर को क्लीन और एक्टिव महसूस होता है।

GM Diet क्यों मानी जाती है Best Diet for Weight Loss?

  1. कैलोरी डिफिसिट:
    हर दिन का प्लान कम कैलोरी देता है, जिससे बॉडी स्टोर किए गए फैट को बर्न करना शुरू करती है।
  2. डिटॉक्स असर:
    फल और सब्जियों से शरीर अंदर से साफ होता है, जिससे मेटाबोलिज्म तेजी से बढ़ता है।
  3. पानी का वेट लॉस:
    शुरुआती 2-3 दिन में वॉटर वेट तेजी से घटता है जिससे मोटापा कम दिखने लगता है।
  4. मेटाबोलिज्म बूस्ट:
    सात दिनों तक हेल्दी और हल्का खाना खाने से शरीर का मेटाबोलिज्म बूस्ट होता है, जो वजन घटाने में सबसे अहम भूमिका निभाता है।

ध्यान देने वाली बातें!

  • यह डाइट शॉर्ट टर्म के लिए ही है, इसे महीने भर तक न अपनाएं। 
  • किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम के चलते इसे अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
  • इसमें एक्सरसाइज जरूरी नहीं, लेकिन हल्की फुलकी वॉक से फायदे दोगुने हो सकते हैं। 

अगर आप जल्द और असरदार तरीके से वजन घटाना चाहते हैं, तो GM Diet आज के समय में सबसे असरदार और GM Diet मानी जा सकती है। बिना किसी पिल्स या एक्सपेंसिव प्रोडक्ट्स के यह डाइट आपके वजन को 7 दिनों में कम करने की क्षमता रखती है। ध्यान रखें, यह एक क्लीन स्टार्ट है – इसे फॉलो करने के बाद हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाना ही स्थायी बदलाव का रास्ता है।

ये भी पढ़ें: The Best Diet for Youth: जवानी में अगर रखेंगे डाइट सही, तो बुढ़ापा भी होगा बेफिक्र!