Happy Children’s Day 2025: हर वर्ष 14 नवंबर को Childrens Day बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। आपको बता दे कि इस दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन है। जवाहरलाल नेहरू को बच्चे चाचा नेहरू के नाम से भी जानते हैं।  नेहरू जी को बच्चों से विशेष लगाव था इसलिए उनके जन्मदिन को हम चिल्ड्रंस डे के नाम से मनाते हैं। अगर आप भी अपने बच्चों को खुश करना चाहते हैं तो फ़ॉलो करें ये Children’s Day Celebration Ideas:

बच्चों  को दे सरप्राइज़ गिफ्ट:

बच्चों को सरप्राइज गिफ्ट से विशेष लगाव होता है अगर आप अपने बच्चों के लिए चिल्ड्रंस डे को खास बनाना चाहते हैं तो उन्हें उनकी पसंद का कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं, जिसे देखकर आपके बच्चे बहुत खुश होंगे और उनके दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। 

बच्चों के साथ जाएं घूमने: 

चिल्ड्रंस डे के दिन आप अपने बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं उन्हें किसी एम्यूजमेंट पार्क लेकर जाएं या फिर आप चाहे तो उन्हें उनकी पसंद की मूवी भी दिखा सकते हैं। अगर आपके बच्चे नई चीजों की शॉपिंग करने में इंटरेस्ट रखते हैं तो आप उन्हें अपने साथ लेकर मार्केट या मॉल भी जा सकते हैं जहां उनकी पसंद की चीज दिलाकर आप उन्हें खुश कर सकते हैं। 

बनाएं उनके पसंद की डिश

अपने बच्चों के लिए चिल्ड्रंस डे(Happy Children’s Day 2025) को यादगार बनाने के लिए आप उनके लिए उनकी पसंद की डिश भी बना सकते हैं। आप चाहे तो इसमें अपने बच्चे की भी हेल्प ले सकते हैं इससे न सिर्फ आप उन्हें उनके पसंद की डिश बनाकर खिलाएंगे बल्कि उनके साथ अच्छा टाइम स्पेंड करने का मौका भी मिल जाएगा।

घर पर बच्चों के साथ स्पेंड करें क्वालिटी टाइम 

अगर आप वर्किंग वुमन है तो आप इस दिन अपने काम से छुट्टी लेकर अपने बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर सकती हैं। अगर आप कहीं बाहर नहीं जाना चाहती तो आप घर पर ही बच्चों के पसंद की मूवी दिखाकर उनके लिए फेवरेट डिश बनाकर उनके साथ मूवी देख सकते हैं, जिससे आपके बच्चे बहुत खुश होंगे और उनका ये चिल्ड्रन डे काफी यादगार रहेगा। 

घर पर ही इनवाइट करें बच्चों के फ्रेंड्स 

बच्चों के लिए आप सरप्राइज पार्टी रख सकती हैं। हम सभी जानते हैं कि बच्चे अपने फ्रेंड्स के साथ बहुत खुश होते हैं इसलिए आप बच्चों के लिए घर पर ही सरप्राइज पार्टी रख सकती हैं उनके फ्रेंड्स को घर पर बुलाकर डिनर या लंच पार्टी रखिए। आप चाहे तो अपने रिलेटिव्स को भी इस खास दिन बुला सकती है। 

आप घर पर ही म्यूजिकल चेयर, क्विज गेम्स को ऑर्गेनाइज करके बच्चों को खास फील करा सकती हैं, इस तरह से न सिर्फ आप उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगी, बल्कि अपने फ्रेंड्स के साथ आपके बच्चे काफी खुश होंगे। 

दोस्तों आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में छोटे-छोटे occasions होते हैं जिसमें आप अपने बच्चों को ये एहसास दिला सकते हैं कि वो आपके लिए कितने खास है तो देर किस बात की आप भी अभी से लग जाए Childrens Day को Happy Children’s Day बनाने में।