Bank Holidays 2025: अगर आप भी आज बैंक से जुड़े किसी जरूरी काम की योजना बना रहे थे, तो ये खबर आपके लिए बेहद अहम है। Bank Holidays 2025 की लिस्ट के मुताबिक, आज 10 अप्रैल 2025 को महावीर जयंती के मौके पर देशभर के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। सिर्फ यही नहीं, देश के दोनों प्रमुख शेयर बाजार — BSE और NSE — भी आज पूरी तरह से बंद हैं।
महावीर जयंती पर बैंक और शेयर बाजार क्यों रहेंगे बंद?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी Bank Holidays 2025 कैलेंडर के अनुसार, 10 अप्रैल को महावीर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन बैंक शाखाओं में ग्राहकों को किसी भी तरह की सेवाएं नहीं मिलेंगी। हालाँकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाएँ जैसे कि UPI, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग पूरी तरह से सक्रिय रहेंगी।
वहीं शेयर बाजार की बात करें तो बीएसई (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों में आज ट्रेडिंग बंद रहेगी। इक्विटी, करेंसी और डेरिवेटिव्स सेगमेंट्स में कोई कामकाज नहीं होगा। हालांकि, कमोडिटी मार्केट का शाम का सत्र शाम 5 बजे से निर्धारित समय तक खुलेगा।
अप्रैल 2025 की Bank Holidays 2025 की पूरी लिस्ट
अगर आप अप्रैल महीने में बैंकिंग से जुड़े किसी भी काम की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले ये Bank Holidays 2025 की पूरी लिस्ट जरूर देख लें, जिससे आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
तारीख | छुट्टी का कारण | स्थान |
1 अप्रैल | सालाना बैंक क्लोजिंग | सभी जगह |
5 अप्रैल | बाबू जगजीवन राम जयंती | हैदराबाद (तेलंगाना) |
6 अप्रैल | रविवार | सभी जगह |
10 अप्रैल | महावीर जयंती | सभी जगह |
12 अप्रैल | दूसरा शनिवार | सभी जगह |
13 अप्रैल | रविवार | सभी जगह |
14 अप्रैल | डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती | सभी जगह |
15 अप्रैल | बंगाली न्यू ईयर / भोगाली बिहू | कोलकाता, गुवाहाटी |
16 अप्रैल | भोगा बिहू | गुवाहाटी |
18 अप्रैल | गुड फ्राइडे | सभी जगह |
20 अप्रैल | रविवार | सभी जगह |
21 अप्रैल | गरिया पूजा | अगरतला |
26 अप्रैल | चौथा शनिवार | सभी जगह |
27 अप्रैल | रविवार | सभी जगह |
29 अप्रैल | परशुराम जयंती | शिमला |
30 अप्रैल | अक्षय तृतीया | बेंगलुरु |
Bank Holidays 2025: क्या करें अगर बैंक बंद हो?
बैंक की शाखाएं बंद होने पर ग्राहक डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। आजकल अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं जैसे कि:
- UPI ट्रांजैक्शन
- IMPS / NEFT / RTGS
- ऑनलाइन बिल पेमेंट
- फंड ट्रांसफर
- मोबाइल बैंकिंग ऐप्स से खाते की जानकारी
इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर आपका काम ब्रांच विज़िट से जुड़ा है, तो बेहतर होगा कि आप पहले छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें।
क्यों जरूरी है Bank Holidays 2025 की जानकारी?
Bank Holidays 2025 का यह कैलंडर न केवल आम लोगों के लिए जेरूरी है बल्कि निवेश करने वाले और सरकारी नौकरी वाले लोगों के लिए भी यह बहुत जरूरी है जिसके अनुसार सभी अपने समय को सेडयूल कर सकते है ।
ये भी पढ़ें: Meta Teen Account अब बच्चों के लिए सोशल मीडिया होगा सेफ और स्मार्ट – जानिए मेटा का नया गेमचेंजर फीचर !