WhatsApp Group Join Now

Breaking News: अभी-अभी आई खबर के अनुसार  दुनिया के सबसे बड़े शहर का नाम सामने आ गया है। इस समय दुनिया के शहर केवल इमारतो की वजह से नहीं बल्कि मानव सभ्यता की वजह से भी जाने जाते हैं। United State की तरफ से रिलीज की गई ताजा रिपोर्ट वर्ड ऑर्गेनाइजेशन प्रोस्पेक्टस 2025(World Organization Prospectus) ने दुनिया के ऐसे शहरों की ऐसी तस्वीर सामने लाई है जिसमें न केवल वर्तमान दिखता है बल्कि भविष्य में आने वाली चुनौतियो के ऊपर से भी पर्दा उठाती है। आईए जानते हैं वर्ड ऑर्गेनाइजेशन प्रोस्पेक्टस 2025 में कौन सा शहर दुनिया का सबसे बड़ा शहर बन चुका है?

Breaking News, इंडोनेशिया का ये शहर बना दुनिया का सबसे बड़ा शहर 

जी हां! हम बात कर रहे हैं इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता की जिसे अब दुनिया के सबसे बड़े शहर का दर्जा दे दिया गया है। आपको बता दे जकार्ता की आबादी लगभग 4.2 करोड़ है। इससे पहले दुनिया का सबसे बड़ा शहर टोक्यो माना जाता था लेकिन अब टोक्यो तीसरे नंबर पर चला गया है। दुनिया के सबसे बड़े शहरों में जकार्ता के बाद की पोजीशन ली है बांग्लादेश की राजधानी ढाका ने, जबकि भारत की राजधानी दिल्ली का टॉप 3 में कोई भी स्थान नहीं है। 

बढ़ चुकी है मेगा सिटीज की संख्या 

विश्व में शहरीकरण की ये लहर इस बात का प्रमाण है कि एशिया अब केंद्र में आ रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो वर्ष 2025 में दुनिया में रहने वाली 8.2 अरब आबादी का लगभग 80% शहरों में ही निवास करता है। वर्ष 1950 के तुलना में ये बहुत ज्यादा है। आपको बता दे वर्ष 1975 में मेगा सिटीज की संख्या 8 थी जो अब बढ़कर 33 हो गई है। इनमें 19 मेगा सिटीज केवल एशिया में ही है। ज्ञात हो कि मेगा सिटीज उन शहरों को कहते हैं जहां की आबादी एक करोड़ से ज्यादा होती है।

2025 के Top 10 शहर

संयुक्त राष्ट्र की वर्ड ऑर्गेनाइजेशन प्रोस्पेक्टस 2025 के अनुसार विश्व के टॉप 10 शहर इस प्रकार से हैं:

4 करोड़ 19 लाख की आबादी के साथ दुनिया का सबसे बड़ा शहर जकार्ता पोजीशन पर है। वहीं दूसरे नंबर पर बांग्लादेश की राजधानी ढाका है, जिसकी आबादी 3 करोड़ 66 लाख है। तीसरा स्थान पाया है टोक्यो ने जो 3 करोड़ 34 लाख की आबादी के साथ है। वहीं चौथे स्थान पर भारत की राजधानी दिल्ली है जहां लगभग 3 करोड़ 2 लाख की आबादी रहती है।

2 करोड़ 96 लाख की आबादी के साथ चीन का शंघाई पांचवें स्थान पर है और चीन का ग्वांगझोउ  2 करोड़ 76 लाख की आबादी के साथ छठे स्थान पर काबिज है।

सातवीं  पोजीशन पर फिलिपींस का मनीला शहर है जो 2 करोड़ 47 लाख की आबादी वाला शहर है। आठवीं पोजीशन की बात करें तो भारत का कोलकाता शहर 2करोड़ 25 लाख की आबादी के साथ 8th पोजीशन पर है। दक्षिण कोरिया का सियोल भी 2 करोड़ 25 लाख की आबादी के साथ 9th पोजीशन पर है और मिस्र का काहिरा शहर 3 करोड़ 2 लाख आबादी के साथ दसवें नंबर पर विराजमान है।