Fish vs Chicken: अगर आप जिम जाते हैं, घर पर वर्कआउट करते हैं या बस फिट बॉडी और मजबूत मसल्स बनाना चाहते हैं, तो एक सवाल ज़रूर आता है—मसल्स बनाने के लिए चिकन खाएं या मछली? दोनों ही हाई-प्रोटीन फूड हैं, लेकिन कौन-सा आपके लिए ज्यादा फायदेमंद है, यह आपकी बॉडी, गोल और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है। हम सभी जानते हैं कि मसल्स बनाने के लिए प्रोटीन सबसे ज्यादा consume करना चाहिए। आइए जानते हैं Fish vs Chicken में कौन है बेहतर?
ये भी पढ़ें: Kidney Health Care: 40 साल वाली महिलायें न करें ये काम, वरना हो जाएगी Kidney Fail
Fish vs Chicken; क्या रहेगा अच्छा?
मसल्स असल में प्रोटीन से ही बनती और रिपेयर होती हैं। जब आप वर्कआउट करते हैं, तो मसल्स में छोटे-छोटे टियर आते हैं, और प्रोटीन उन्हें दोबारा मजबूत बनाता है। इसलिए चाहे चिकन हो या मछली—प्रोटीन क्वालिटी सबसे अहम होती है। चिकन खासकर Chicken Breast को मसल्स बनाने के लिए बेस्ट माना जाता है। मछली खासकर सैल्मन, टूना, रोहू जैसी किस्में प्रोटीन के साथ हेल्थ भी देती हैं।
चिकन खाने के फायदे (Benefits of Chicken)
- चिकन में हाई प्रोटीन पाया जाता है। उदाहरण के लिए अगर आप 100g चिकन कंज़्यूम करते हैं तो उसमें लगभग 27–30g प्रोटीन होता है।
- यदि आप चिकन की स्किन हटाकर खाते हैं तो इसमें फैट बहुत कम होता है।
- एक्स्पर्ट्स के अनुसार चिकन कंज़्यूम करने से जल्दी मसल्स ग्रोथ में मदद मिलती है।
- बॉडीबिल्डर्स और जिम लवर्स की पहली पसंद होता है चिकन।
चिकन खाने के नुकसान
- चिकन में ओमेगा-3 फैटी एसिड नहीं होता, और ये एलिमेंट हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।
- चिकन को ज्यादा मसालेदार बनाने से ये नुकसान करता है और सेहत पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है।
मछली खाने के फायदे (Benefits of Fish)
- मसल्स ग्रोथ में क्वालिटी प्रोटीन मैने रखता है और Fish में हाई क्वालिटी प्रोटीन होता है। अगर रोज 100g Fish खाई जाए तो 22–25g प्रोटीन मिल सकता है।
- चिकन के विपरीत फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो हमारी दिल की सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। ये ब्रेन हेल्थ के लिए भी बढ़िया होता है।
- फिश खाने से फैट बर्न जल्दी होता है और रिकवरी में मदद मिलती है।
मछली खाने के नुकसान
- फिश को अगर सही तरीके से न पकाया जाए तो ये हेल्थ के लिए नुकसान दायक है।
- कुछ प्रकार की मछली बहुत महंगी आती है, इसीलिए ये बजट के बाहर भी हो सकती है।
Fish vs Chicken, क्या चुने?
जैसा कि हमने देखा कि Fish और chicken के अपने अपने फायदे और अपने अपने नुकसान है। आप अपने excersise goal के अनुसार डिसाइड लर सकते हैं कि आपके लिए Fish vs Chicken में क्या अच्छा रहेगा।
यदि आप Bulking यानि जल्दी मसल्स बनाना चाहते हैं तो आपके लिए चिकन एक अच्छा ऑप्शन है। अगर आप चाहते हैं Lean Body + Health तो आपके लिए फिश Better रहेगा।
Health Experts की राय
हेल्थ एक्स्पर्ट्स के अनुसार हफ्ते में 3–4 दिन चिकन + 2–3 दिन मछली खाने से आपको मिलेगा परफेक्ट प्रोटीन बैलेंस और आप रोज एक सा कहकर बोर भी नहीं होंगे।
