gold prices
gold prices

Gold Prices: भारत में सोने की कीमतों (Gold Prices) ने आज एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत पहली बार ₹1 लाख को पार कर गई। यह इजाफा केवल 112 दिनों में ₹23,838 का रहा है, जिससे निवेशकों और आम लोगों में हलचल तेज हो गई है।

सोने के इस ऐतिहासिक उछाल के पीछे कई बड़े कारण हैं, जिनमें ग्लोबल ट्रेड वॉर, डॉलर के मुकाबले कमजोर होता रुपया और भारत में शादी-ब्याह का सीजन प्रमुख हैं।

Gold Prices में तेजी के कारण!

  1. ग्लोबल टेन्सन और मंदी की शंका!
    अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ गया है, जिससे पूरी दुनिया की इकोनॉमी पर असर पड़ रहा है। मंदी की आशंका के चलते निवेशक अब सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने को चुन रहे हैं, जिससे gold prices में लगातार तेजी देखी जा रही है।
  2. रुपये का गिरना
    डॉलर के मुकाबले रुपया दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है जिसकी वजह से भारत में इम्पोर्ट किया गया समान महंगा हो जाता है और भारत सोना बड़ी मात्रा में इम्पोर्ट करता है,इसलिए रुपया कमजोर होने से gold prices में सीधा असर पड़ा है।
  3. सादियों का सीजन
    शादी-ब्याह का सीजन शुरू हो गया है और भारत में सोना सिर्फ गहनों तक सीमित नहीं है, यह समृद्धि और निवेश का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में डिमांड बढ़ने से gold prices में और तेजी आई है।

112 दिनों में 23838 की उछाल!

Gold Prices: 1 जनवरी 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹76,162 थी, जो अब ₹1,00,000 तक पहुंच चुकी है। यानी महज 112 दिनों में gold prices में ₹23,838 की भारी बढ़त हुई इसी बीच चांदी भी पीछे नहीं है चांदी का रेल रु 186017 से बढ़कर रु 95900 प्रति किलो हो गई है 

क्या सोना 1 लाख पार जाएगा!

इंटरनेशनल मार्केट में जब सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक जाएगा (ऐसा अनुमान गोल्डमैन सैक्स ने लगाया है), तब भारत में gold prices ₹1.10 लाख प्रति 10 ग्राम तक जा सकते हैं। ट्रेड वॉर और ग्लोबल रिसेशन की स्थिति बनी रही, तो यह अनुमान जल्द ही हकीकत में बदल सकता है।

1947 से आज तक 1127 गुना महंगा हुआ सोना!

gold prices: आजादी के समय 1947 में 10 ग्राम सोने की कीमत मात्र ₹88.62 थी। अब वही सोना ₹1 लाख पर है, यानी अब तक 1127 गुना (या 112741%) की बढ़ोतरी हो चुकी है। यह दर्शाता है कि समय के साथ gold prices में लगातार वृद्धि हुई है।

प्रमाणित सोना ही खरीदें

सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क और 6 अंकों वाला HUID नंबर जरूर देखें। यही नंबर यह प्रमाणित करता है कि सोना कितने कैरेट का है। सुरक्षित निवेश के लिए केवल certified सोना ही खरीदें।

सोने की कीमतों में यह बढ़त बताती है कि आर्थिक अनिश्चितताओं के समय में लोग भरोसेमंद और स्थायी संपत्ति की ओर रुख कर रहे हैं। इस साल Gold Prices में और बढ़ोतरी होने की संभावना है, इसलिए निवेश से पहले बाजार की चाल को समझना जरूरी है।

Gold prices सिर्फ एक धातु की कीमत नहीं, बल्कि आर्थिक स्थिरता, निवेश की समझ और समय के साथ बढ़ती मांग का संकेत है।

यह भी पढ़ें: Terror Attack in Pahalgam: पहलगाम की वादियों में चलीं गोलियां, आतंकियों ने पर्यटकों को बनाया निशाना!