IMD Alert
WhatsApp Group Join Now

IMD Alert: मार्च के शुरुआत के बाद से ही कई राज्यों में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। झुलसा देने वाली गर्मी पढ़ना शुरू हो चुकी है। अब इन सबके बीच IMD ने अलर्ट जारी किया है। दरअसल, मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में कई राज्यों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि होने का अलर्ट (IMD Alert) रहेगा। होली की शाम को मौसम बदला अचानक दिल्ली-NCR में मौसम बदला और आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई।

IMD Alert जारी

Delhi NCR में अचानक हुई बारिश से मौसम में परिवर्तन हो गया है। गर्मी की मार झेल रहे लोगों को काफी हद तक राहत मिली है, लेकिन इस ठंड और गर्म मौसम की वजह से बीमारियों का भी टेंशन बढ़ गया है। आने वाले तीन-चार दिन और भी बारिश की संभावनाएं बनी हुई है। IMD के अनुसार, मध्य अफ़गानिस्तान और उससे सटे पाकिस्तान में समुद्र तल और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है।

इन राज्यों में लू चलने की संभावना

इसके कारण 15 से 17 मार्च के बीच ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगीय मैदानी इलाकों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात में भीषण लू चलने की संभावना है। इतना ही नहीं, अगले 4-5 दिन पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी और मैदानी राज्यों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि होने का अलर्ट रहेगा।

कई राज्यों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना

IMD के अनुसार, आज से 18 मार्च तक कई राज्यों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि होने की संभावना है। आज भी हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तेज हवाओं और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आज, कल और परसो 17 मार्च को ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगीय मैदानी इलाकों, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में, गुजरात राज्य में लू की स्थिति रहेगी।

किसानों की बड़ी मुश्किलें 

हालांकि, अचानक बदले इस मौसम (IMD Alert) की वजह से किसानों की मुश्किलें ज्यादा बढ़ गई है, क्योंकि किसानों के फैसले पककर खेतों में तैयार हो चुकी है। ऐसे में अचानक होने वाली बारिश को ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal: IPL से पहले चहल ने उठाया बड़ा कदम, थामा इस विदेशी टीम का हाथ