GOLD RATE: पिछले कुछ सालों में GOLD की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जिसमें एक आम आदमी के लिए GOLD खरीदना एक सपने जैसा हो गया है लेकिन इसलिए कुछ दिनों से GOLD की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। जैसा कि आप सब जानते हैं। 30 जून 2025 तक भारत में 24 कैरेट GOLD का दाम 9,726 रुपए प्रति ग्राम रहा वही 22 कैरेट GOLD का दाम 8,915 देखा गया। वहीं आज 1 जुलाई 2025 की कीमतों को देखा जाए तो सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। इसमें छोटी-मोटी नहीं बल्कि 3,400 की कटौती देखने को मिल रही है।
GOLD इन्वेस्टमेंट का सुनहरा मौका
इन्वेस्टमेंट करने वालों के लिए यह एक अच्छा मौका है। अगर आप भी यह मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहते हैं तो GOLD की ज्वेलरी खरीदना इस समय में एक अच्छा उपाय रहेगा। देश में 24 कैरेट सोने का ताजा आंकड़ा काफी फायदेमंद होगा। देश में आज सोने का दाम 24 कैरेट के लिए 95,890 रुपए है और वहीं 22 कैरेट सोने का दाम 87,830 तक है।
इतना ही नहीं, अलग-अलग राज्य के हिसाब से सोने के रेट में अलग-अलग गिरावट देखी जा सकती है। दिल्ली में आज 18 कैरेट सोने का भाव 7,307 रुपए प्रति ग्राम है। वहीं कल तक दिल्ली के बाजारों में एक ग्राम सोने की कीमत 7,319 रुपए थी। आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम 9741 प्रति ग्राम है जबकि कल तक इसका दाम 9,757 रुपए प्रति ग्राम था वहीं 22 कैरेट सोने का दाम 8,930 तक पहुंच चुका है, वहीं कल बाजारों में इसका दाम 8,945 था।
अलग-अलग राज्य के हिसाब से सोने के रेट (GOLD RATE)
मध्य प्रदेश में भी सोने की कीमतों में अलग-अलग गिरावट देखी जा सकती है कल तक भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 9,747 थी और आज 9,731 रुपए है। 22 कैरेट सोने की कीमत भोपाल में कल तक 8,935 रुपए थी जो की घटकर 8,920 हो चुकी है। यही नहीं भोपाल में 18 कैरेट सोने की कीमत 7,311 रुपए से घटकर 7298 तक आ चुकी है।
महाराष्ट्र में भी इसके दामों में अलग-अलग तरह से गिरावट देखने को मिल रही है। मुंबई में कल तक 24 कैरेट सोने की कीमतें 9,742 थी, वहीं आज यह घटकर 9,726 रुपए हो गई है। कल तक जहां 22 कैरेट सोने की कीमत मुंबई में 8,930 थी, वहीं यह घटकर आज 8,915 रुपए हैं। इतना ही नहीं, मुंबई में 18 कैरेट सोने की कीमत है कल तक 7,307 रुपए थी वही आज यह घटकर 7,294 है।
सोने की कीमत (GOLD RATE) के ताजा भाव
बिहार में सोने की कीमत घट चुकी है। कल तक जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 9,747 थी, वही आज वह घटकर 9,731 रुपए हो चुकी है। 22 कैरेट सोने की कीमत कल तक 8,935 थी जो कि आज 8,920 हो चुकी है। इतना ही नहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 7,311 से घटकर 7,298 हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: COVID-19 की वापसी: देश में 4300 से ज्यादा सक्रिय केस, जानिए ताजा हाल!