January 2026 Bank Holidays
WhatsApp Group Join Now

January 2026 Bank Holidays: Happy New Year 2026 शुरू होने में अब तीन ही दिन बाकी हैं। तीन दिनों बाद शुरू हो जाएगा New Year 2026। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से 2026 के लिए बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमें जनवरी 2026 में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे लेकिन ये छुट्टियां पूरे देश में एक साथ नहीं होगी। राज्य के हिसाब से अलग-अलग छुट्टियां होंगी इसलिए ये ध्यान रखना जरूरी है कि बाकी के 15 दिन में जब बैंक खुलेंगे तभी आपको बैंक से संबंधित जरूरी काम करवाने होंगे। आईए जानते हैं आरबीआई की तरफ से जारी की गई होलीडे लिस्ट (RBI Bank Holidays) के बारे में: 

January 2026 Bank Holidays, इन त्योहारों पर बैंक रहेंगे बंद 

January 2026 Bank Holidays में अलग अलग त्योहारों पर Bank Holidays रहेंगे। जनवरी 2026 में स्वामी विवेकानंद जयंती, नए साल के दिन, मकर संक्रांति, बिहू, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती और गणतंत्र दिवस के दिन छुट्टी रह सकती है। कुछ राज्यों में तो इन छुट्टियों की वजह से बैंकों में दो या तीन दिन की बंदी रह सकती है। इसके अलावा हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार और हर रविवार को भी छुट्टी रहती है।

ये भी पढ़ें: New year 2026 Release: लगेगा Entertainment का तड़का, Release होंगी ये फिल्में

January 2026 Bank Holidays List 

RBI Bank Holidays List इस प्रकार से है:

  • 1 January 2026: New Year के उपलक्ष  मे कुछ राज्यों मे बैंक में छुट्टी रहेगी। वही  गान-नगाई की छुट्टी आइजोल, गंगटोक, कोलकाता, चेन्नई, इंफाल, कोहिमा, ईटानगर, और शिलांग जैसे राज्यों में रहेगी। 
  • 2 January 2026: मन्नम जयंती की छुट्टी आइजोल, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम जैसे राज्यों में रहेगी।
  • 3 January 2026: हजरत अली का जन्मदिन के उपलक्ष में कानपुर और लखनऊ के बैंक बंद रहेंगे।
  • 12 January 2026: स्वामी विवेकानंद जयंती।
  • 14 January 2026: मकर संक्रांति / माघ बिहू के उपलक्ष में छुट्टी मुंबई, उत्तर प्रदेश अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, ईटानगर राज्य के बैंक बंद हो सकते हैं।
  • 15 January 2026: उत्तरायण पुण्यकाल / पोंगल / माघी संक्रांति के उपलक्ष में बैंक बंद होने वाले हैं।
  • 16 January 2026: चेन्नई के बैंक तिरुवल्लुवर दिवस की छुट्टी की वजह से बन होने वाले हैं। 
  • 17 January 2026: चेन्नई में उझावर थिरुनल की वजह से भी बैंक बंद रहेंगे। 
  • 23 January 2026: नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती / सरस्वती पूजा / बसंत पंचमी की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 
  • 26 January 2026: गणतंत्र दिवस की छुट्टी पूरे देश में रहेगी।