भारत में एक बार फिर Covid-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है। ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट JN.1 के कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 3300 से अधिक हो चुकी है। खासकर केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, गुजरात और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में 100 से अधिक एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह नया वेरिएंट तेजी से फैलता है, हालांकि लक्षण हल्के हैं। लोगों को सतर्क रहने और कोविड नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।
Covid-19 के बढ़ते मामले: 8 राज्यों में 100 से अधिक सक्रिय केस
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, देश के आठ राज्यों में 100 से अधिक सक्रिय Covid-19 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें केरल, दिल्ली, गुजरात, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक शामिल हैं। केरल में सबसे अधिक 1336 सक्रिय मामले हैं, जबकि दिल्ली में 375, महाराष्ट्र में 467, गुजरात में 265, कर्नाटक में 234, तमिलनाडु में 185 और पश्चिम बंगाल में 205 मामले दर्ज किए गए हैं ।
JN.1 सब-वेरिएंट: Covid-19
ओमिक्रॉन का नया सब-वेरिएंट JN.1 तेजी से फैलने वाला वेरिएंट माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह वेरिएंट अधिक संक्रामक है, लेकिन इसके लक्षण अभी तक हल्के ही देखे गए हैं, जैसे हल्का बुखार, खांसी और गले में खराश। हालांकि खतरा कम प्रतीत हो रहा है, लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मास्क पहनना, हाथों को बार-बार धोना, सामाजिक दूरी बनाए रखना और भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचना बेहद जरूरी है। समय पर जांच और टीकाकरण से भी संक्रमण को रोका जा सकता है। सावधानी ही सुरक्षा है।
सावधानी और सतर्कता: Covid-19
केंद्र और राज्य सरकारें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को टेस्टिंग बढ़ाने, पॉजिटिव सैंपल्स का जीनोम सीक्वेंसिंग कराने और Covid-19 के प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं । इसके अलावा, लोगों को बूस्टर डोज़ लेने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी गई है।
Covid-19 के मामलों में वृद्धि के बीच, सावधानी और सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार है। सरकारों की तैयारियों के साथ-साथ, आम जनता की जिम्मेदारी है कि वे कोविड-19 के नियमों का पालन करें और अपने साथ-साथ दूसरों की भी सुरक्षा सुनिश्चित करें।
यह भी पढ़ें: Pakistan Balochistan News: बलूच ने सोराब पर किया कब्ज़ा, सरकारी इमारतें जलीं!