mp board result mpbse 2025
mp board result mpbse 2025

MP Board Result MPBSE 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतज़ार आखिरकार खत्म हो गया है। MP Board Result MPBSE 2025 की घोषणा आज, 6 मई 2025 को सुबह 10 बजे कर दी गई है। इस साल भी छात्राओं ने बाज़ी मारी है — कक्षा 10वीं में प्रज्ञा और कक्षा 12वीं में प्रियल जैन ने टॉप किया है।

इस बार का रिजल्ट खास इसलिए भी रहा क्योंकि पहली बार बोर्ड रिजल्ट की घोषणा खुद मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए की। उन्होंने टॉपर्स को बधाई देते हुए राज्य के सभी छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

10वीं में प्रज्ञा जायसवाल ने किया कमाल

इस बार कक्षा 10वीं में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने 500 में से पूरे 500 अंक प्राप्त कर mp board result mpbse के टॉपर्स की सूची में पहला स्थान हासिल किया है। उनका यह परफॉर्मेंस ना सिर्फ राज्य के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा भी है।

12वीं में प्रियल बनीं टॉपर

कक्षा 12वीं में प्रियल ने टॉप किया है। उन्होंने विज्ञान वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। प्रियल की मेहनत और लगन ने उन्हें राज्य की टॉपर बना दिया है। MPBSE के मुताबिक इस बार 12वीं का कुल पास प्रतिशत 74.23% रहा है, जो पिछले साल की तुलना में कहीं बेहतर है।

रिजल्ट ऐसे करें चेक:

यदि आपने MP Board 10वीं या 12वीं की परीक्षा दी है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना mp board result mpbse चेक करें:

  • सबसे पहले mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख रहे “MP Board 10th/12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  • डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट सेव कर लें या प्रिंट निकाल लें।

पासिंग क्राइटेरिया और कंपार्टमेंट नियम

MPBSE के नियमों के अनुसार, छात्रों को प्रत्येक विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना जरूरी है। यदि कोई छात्र एक या दो विषय में अनुत्तीर्ण होता है, तो उसे कंपार्टमेंट की श्रेणी में रखा जाएगा। वहीं दो से अधिक विषयों में फेल होने पर छात्र को फेल घोषित किया जाएगा।

टॉपर्स को मिलेगा पुरस्कार

राज्य सरकार द्वारा घोषित किया गया है कि mp board result mpbse 2025 के टॉप 3 स्थानों पर आने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे, जिससे छात्रों को आगे की पढ़ाई और करियर के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

डिस्ट्रिक्ट वाइज रिजल्ट और टॉपर्स की लिस्ट जल्द! MP Board Result MPBSE 2025

MPBSE द्वारा जिलेवार टॉपर्स की सूची और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों की जानकारी भी जल्द जारी की जाएगी। विद्यार्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर mp board result mpbse से संबंधित सभी डिटेल्स देख सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक:

यह भी पढ़ें: MP Board Result 2025: कब जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए पूरी प्रक्रिया और अहम जानकारियां