Sant Ravidas Jayanti 2025 Holiday: 15वीं शताब्दी के पूज्य संत और कवि गुरु रविदास के जन्म दिवस को मनाने के लिए हर साल संत रविदास जयंती बड़े पैमाने पर बनाई जाती है। इस उपलक्ष में उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में 12 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन बैंक के साथ-साथ स्कूलों में भी छुट्टी होगी। आइये जानते हैं Sant Ravidas Jayanti के अवसर पर क्या-क्या बन्द रहेगा?
Sant Ravidas Jayanti 2025 के उपलक्ष में उत्तर प्रदेश में Bank Holiday
कल यानी 12 फरवरी को रविदास जयंती (Ravidas Jayanti) के अवसर पर उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। योगी सरकार की तरफ से इस संबंध में आदेश भी जारी किया गया है। पहले संत रविदास जयंती पर निर्बंधित अवकाश होता था, यानि कुछ-कुछ जगहो पर अवकाश किया जाता था। लेकिन नए शासनादेश के बाद अब स्कूल कॉलेज के साथ-साथ सभी सरकारी कार्यालय में भी अवकाश घोषित किया गया है। इस साल रविदास जयंती पर पूरे यूपी के सरकारी संस्थान के साथ-साथ स्कूल और कॉलेज भी बंद रहेंगे।
Sant Ravidas Jayanti Holiday in Delhi
उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना की तरफ से सोमवार को आदेश जारी किया गया की 12 फरवरी को रविदास जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश होगा, इस उपलक्ष पर दिल्ली के सभी सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ सार्वजनिक उपक्रमों और स्वायत्त निकायों में भी अवकाश रहेगा। नए आदेश में रविदास जयंती के अवसर पर घोषित प्रतिबंधित अवकाश को रद्द कर दिया गया है। हालांकि प्राइवेट कंपनी, स्कूल या अन्य संस्थाओं के लिए अनिवार्य नहीं है कि वो इस दिन अवकाश करते हैं या नहीं।
लगभग सभी राज्यों में संत रविदास जयंती के अवसर पर अवकाश घोषित कर दिया गया है।
ये भी पढ़े: Magh Purnima 2025: पूर्णिमा कब है? जानिए Poornima में क्यो शुभ होता है गंगा स्नान?
कल होगा Bank Holiday
कल यानी 12 फरवरी 2025 को संत रविदास जयंती मनाई जा रही है इसलिए उत्तर प्रदेश और दिल्ली के साथ साथ अन्य राज्यों में Bank Holiday रहेगा। पहले लोग कंफ्यूज हो रहे थे कि उत्तर प्रदेश में इस दिन अवकाश घोषित किया जाएगा यासंख्य। 17 दिसंबर 2024 को योगी सरकार की तरफ से सामान्य प्रशासन अनुभाग पत्र संख्या 870/तीन-2024-39(2) 2016 में रविदास जयंती के अवसर पर अवकाश का ऐलान किया गया था।
उत्तर प्रदेश में आवश्यक सरकारी सेवाएं रहेंगी जारी
सरकारी संस्थानों में छुट्टी होने के बावजूद स्वास्थ्य और सुरक्षा सहित कई अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभाग खुले रहेंगे और पूर्व निर्धारित समय के अनुसार कर्मचारी काम करेंगे।
उत्तर प्रदेश सरकार ने 12 फरवरी 2025 को #संत_रविदास_जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की।#रविदास #ravidasjayanti2025@CS_SCSTWelfAsso @CMOfficeUP @praveenrpal82 @yo pic.twitter.com/KRN8U8ksTP
— Amit Kumar (@AmitCSS11) February 11, 2025
कौन थे संत रविदास?
बहुत कम ही लोग जानते होंगे संत रविदास के बारे में। 15वीं शताब्दी के पूज्य संत थे रविदास। वो कवि गुरु भी थे इसलिए उनके जन्म दिवस के अवसर पर गुरु रविदास जयंती मनाई जाती है। उन्होंने भक्ति आंदोलन में जो महत्वपूर्ण योगदान दिया वो प्रशंसनीय है। संत रविदास ने सामाजिक न्याय और समानता पर ज्ञान का प्रचार किया। उनका विवाह लोना देवी से हुआ और उनका एक पुत्र था जिसका नाम विजय दास रखा गया। गुरु रविदास जी के भक्ति गीत सिख धर्म की पुस्तक “गुरु ग्रंथ साहिब” में देखे जा सकते हैं।
क्या संबंध है माघी पूर्णिमा और रविदास जयंती में
संत रविदास जी का जन्म माघी पूर्णिमा के दिन हुआ था इसलिए हर साल माघ पूर्णिमा के दिन इनका जन्म दिवस मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि सिख धर्म के अनुयायी रविदास जयंती के अवसर पर पवित्र नदी में स्नान करें तो उन्हें अच्छा फल मिलता है। Magh Poornima के दिन भी गंगा स्नान महत्वपूर्ण माना गया है।
उत्तर भारत में इस विशेष दिन भक्ति गीत, जुलूस और सामुदायिक समारोह आयोजित किए जाते हैं। रविदास जयंती हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ मध्य, प्रदेश हरियाणा और पंजाब सहित कई राज्यों में धूमधाम से मनाई जाती है।