UP Board Result 2025 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक हुई थी जिसका परिणाम जल्द ही सामने आने वाला है लाखों छात्रों की निगाहें बस UP Board Result 2025 का इंतजार कर रही हैं, लेकिन उम्मीद है की कुछ ही दिनों में Board Result 2025 जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट को लेकर सभी जानकारी के लिए पूरा पढ़ें!
UP Board Result 2025: लाखों छात्रों की निगाहें रिजल्ट पर!
इस बार 54 लाख से अधिक छात्रों ने UPMSP की बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकरण किया था। इनमें से 10वीं में 27 लाख 40 हजार और 12वीं में करीब 26 लाख से अधिक छात्र शामिल थे, UP Board Result 2025 ने इस बार सिर्फ 12 कार्य दिवसों में परीक्षा आयोजित करके नया रिकॉर्ड बना दिया, जिससे रिजल्ट की प्रक्रिया पहले से ज्यादा तेज हो गई है।
कॉपी जांच का काम पूरा – रिजल्ट जल्द होगा जारी
17 मार्च 2025 से शुरू हुई उत्तर पुस्तिकाओं की जांच अब पूरी हो चुकी है। 1,34,723 शिक्षकों ने 261 मूल्यांकन केंद्रों पर बैठकर लाखों कॉपियों की जांच की और निर्धारित समय के अंदर ही कार्य को पूरा किया गया, और जल्द ही Board Result 2025 के जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
जारी होने की तिथि? UP Board Result 2025
हालांकि UP Board Result 2025 की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पिछले साल को देखा जाए तो UP Board Result 2025 अप्रैल के तीसरे या चौथे हफ्ते में जारी होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। 2024 में रिजल्ट 20 अप्रैल को दोपहर 2 बजे घोषित हुआ था, इसलिए इस बार भी इसी तारीख के आसपास रिजल्ट आने की पूरी संभावना है।
कैसे चेक करें UP Board Result 2025? आसान स्टेप्स
- आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर जाएं।
- “Results” सेक्शन पर क्लिक करें।
- कक्षा 10वीं या 12वीं का चयन करें।
- अपना रोल नंबर और जन्म तिथि भरें।
- “Submit” पर क्लिक करें, रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
रिजल्ट चेक करने के लिए क्या जरूरी है?
- रोल नंबर
- जन्मतिथि
- इंटरनेट कनेक्शन
UP Board Result 2025 चेक करते समय ध्यान रखें कि ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जाएं, फर्जी लिंक से बचें, UP Board Result 2025 सिर्फ एक परीक्षा का नतीजा नहीं, बल्कि लाखों छात्रों के सपनों का दरवाज़ा है। बोर्ड की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब बस कुछ दिनों का इंतजार और फिर आएगा वो पल, जिसका बेसब्री से इंतजार है।
ये भी पढ़ें: Bank Holidays 2025: कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?