Vikram Misri big-updates-on-mission-sindoor
Vikram Misri big-updates-on-mission-sindoor

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की हत्या के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला किया। इस कार्रवाई की जानकारी विदेश सचिव विक्रम मिस्री (Vikram Misri) ने दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद पर कोई कार्रवाई न करने के कारण भारत को यह ठोस कदम उठाना पड़ा।

पहलगाम हमले के बाद भारत की सख्त प्रतिक्रिया

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या की गई, जिनमें कई नवविवाहित पुरुष भी शामिल थे। हमले की जिम्मेदारी ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ नामक आतंकी संगठन ने ली, जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री (Vikram Misri) ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि इस हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों की पहचान और उनके पाकिस्तान से संबंधों की पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने इसे “चरम क्रूरता” की घटना बताया, जहां पीड़ितों को उनके परिवारों के सामने बेहद नज़दीक से गोली मारी गई।

ऑपरेशन सिंदूर बना एक सटीक और रणनीतिक अभियान

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। विक्रम मिस्री (Vikram Misri) के अनुसार, यह अभियान मात्र 25 मिनट में पूरा किया गया—रात 1:05 बजे से 1:30 बजे तक। इस दौरान पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्थित 9 आतंकी शिविरों को निशाना बनाया गया।

आतंक के खिलाफ भारत की निर्णायक कार्रवाई

खास बात यह रही कि केवल आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया गया, किसी भी सैन्य ठिकाने या नागरिक पर हमला नहीं किया गया। इससे भारत की नैतिकता और रणनीतिक चतुराई दोनों स्पष्ट होती है। विक्रम मिस्री (Vikram Misri) ने बताया कि ये सभी टारगेट्स पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर चुने गए थे, और इनका संबंध सीमा पार आतंकवाद से था। उन्होंने इस कार्रवाई को आतंक के खिलाफ भारत की सख्त नीति का प्रतीक बताया।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान की नाकामी

विक्रम मिस्री (Vikram Misri) ने बताया कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र की 1267 प्रतिबंध समिति को मई और नवंबर 2024 में TRF की गतिविधियों और इसके पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों से संबंध की जानकारी दी थी। इसके बावजूद पाकिस्तान ने इन संगठनों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया। दिसंबर 2023 में भी भारत ने लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद के बारे में रिपोर्ट दी थी।

Vikram Misri का पाकिस्तान को लेके बड़ा खुलासा

उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान ने अप्रैल 2025 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के बयान से TRF का जिक्र हटवाने का दबाव डाला था। इससे स्पष्ट है कि पाकिस्तान न सिर्फ आतंकवाद को संरक्षण देता है बल्कि उसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर छिपाने की कोशिश भी करता है। विक्रम मिस्री (Vikram Misri) ने यह भी बताया कि पहलगाम हमले की जांच में पाकिस्तान स्थित आतंकियों के संचार नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है।

यह भी पढ़ें: Breaking News: भारत ने Mission Sindoor का किया ऐलान , पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत का बड़ा एक्शन