IPL की शुरुआत साल 2008 में हुई थी और तब से लेकर 2025 तक हजारों पारियां खेली जा चुकी हैं। लेकिन इस लंबे सफर में सिर्फ 8 Super Players of IPL ही ऐसे रहे हैं जिन्होंने चौकों और छक्कों की मदद से अपनी इनिंग्स में 100 या उससे ज्यादा रन पूरे किए हैं। यानी बिना ज्यादा दौड़भाग के सिर्फ बल्ले से गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाकर, दर्शकों को रोमांच से भर देने वाले ये धुरंधर IPL इतिहास में खास पहचान बना चुके हैं।
आइए नज़र डालते हैं इन 8 सुपरस्टार्स पर जिन्होंने क्रिकेट की इस सबसे लोकप्रिय लीग में धमाल मचाया।
1. Chris Gayle – Universe Boss का तूफान!
IPL 2013 में RCB की ओर से खेलते हुए उन्होंने 175 रनों की ऐतिहासिक पारी में 156 रन सिर्फ चौकों और छक्कों से बनाए।
- 13 चौके और 17 छक्के
इसके अलावा, 2012 में भी उन्होंने 128 रन की इनिंग में 106 रन बाउंड्रीज से बनाए थे और 2015 में 115 रनों की इनिंग में 100 रन बाउंड्री से आए।
2. Brendon McCullum – IPL की शुरुआत जोरदार!
IPL 2008 का पहला मैच और Brendon McCullum की 158 रन की विस्फोटक पारी ने इतिहास रच दिया।
- 10 चौके और 13 छक्के
इस पारी में उन्होंने 118 रन सिर्फ बाउंड्रीज के दम पर बनाए थे।
3. Abhishek Sharma – नया सितारा, नई चमक
IPL 2025 में यानि हाल ही में Abhishek Sharma ने Punjab Kings के खिलाफ धुआधार पारी खलते हुए 116 रन चौके और छक्कों से ही बनाए।
- 14 चौके और 10 छक्के
वो इस लिस्ट में सबसे नए ‘Super Player of IPL’ बन चुके हैं।
4. AB de Villiers – Mr. 360 की कला
IPL 2016 में AB de Villiers ने 129 रन की इनिंग में 112 रन बाउंड्रीज से बनाए।
- 10 चौके और 12 छक्के
2015 में भी उन्होंने 133 रन की इनिंग में 100 रन सिर्फ बाउंड्री से जोड़े थे।
5. Yashasvi Jaiswal – युवा जोश का प्रदर्शन
IPL 2023 में Rajasthan Royals के इस युवा बल्लेबाज़ ने 124 रनों की शानदार पारी खेली जिसमें 112 रन बाउंड्रीज से आए।
- 16 चौके और 8 छक्के
‘8 Super Players of IPL’ में शामिल होकर उन्होंने इतिहास रचा।
6. Sanath Jayasuriya – पहले सीजन में जलवा
IPL 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए Jayasuriya ने 114 रन बनाए जिसमें से 102 रन बाउंड्री से आए।
- 9 चौके और 11 छक्के
उनका यह परफॉर्मेंस आज भी यादगार है।
7. Rishabh Pant – आक्रामक अंदाज़
IPL 2018 में Rishabh Pant ने 102 रन 128 रन की पारी में बना कर 8 Super Players of IPL अपना नाम दर्ज किया था।
- 15 चौके और 7 छक्के
उनकी यह इनिंग आज भी क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित कर देती है।
8. Quinton de Kock – सटीक टाइमिंग के उस्ताद
IPL 2022 में LSG के लिए खेलते हुए de Kock ने 140 रन की पारी में 100 रन सिर्फ चौके और छक्कों से बनाए।
- 10 चौके और 10 छक्के
उनकी यह पारी T20 इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई।
8 Super Players of IPL – चौकों-छक्कों से बना इतिहास
इन सभी बल्लेबाज़ों ने न सिर्फ अपनी टीम के लिए शानदार योगदान दिया, बल्कि IPL के फैंस को भी अनगिनत रोमांचक पल दिए हैं। सिर्फ बाउंड्रीज से शतक पूरा करना आसान नहीं होता, लेकिन इन 8 Super Players of IPL ने ये कर दिखाया है। इनकी पारियां आज भी YouTube और सोशल मीडिया पर लाखों बार देखी जाती हैं और हर IPL सीजन में इनका जिक्र होता है।
ये भी पढ़ें: Abhishek Sharma का बल्ला बोला जैसे ही पहुंचे Lucky Charm, Punjab Kings की उड़ी धज्जियां!