Akshay Patel
Akshay Patel

Akshar Patel: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 29वां मुकाबला किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। न केवल टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 12 रन से हार का सामना करना पड़ा, BCCI ने आईपीएल के नियमों के तहत ये जुर्माना लगाया है जिसमें धीमी ओवर गति(Slow Over Rate) के कारण Akshay Patel पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। 

पहली हार और साथ में सजा!

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली की टीम जीत के बेहद करीब थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 205 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में दिल्ली ने 11.3 ओवर में ही 135 रन बना लिए थे और लग रहा था कि मैच उनके पक्ष में जा सकता है। लेकिन इसके बाद टीम ने लगातार विकेट गंवाए और पूरी टीम 193 रन पर सिमट गई।

इस हार से ज्यादा चिंता की बात यह रही कि Akshay Patel की कप्तानी में टीम का ओवर रेट तय मानकों से नीचे रहा। यही कारण है कि बीसीसीआई ने तुरंत एक्शन लेते हुए उन पर भारी जुर्माना ठोक दिया।

Akshar Patel: क्या है जुर्माने की वजह?

आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के मुताबिक, यदि कोई कप्तान पहली बार ओवर रेट की गलती करता है, तो उस पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाता है। Akshay Patel की कप्तानी में यह पहला मामला है और उन्होंने इस गलती को स्वीकार कर लिया है। आईपीएल के बयान के अनुसार, यह फैसला अंतिम और बाध्यकारी है।

Akshar Patel: कई और कप्तानों पर भी लग चुका है जुर्माना

यह केवल Akshay Patel पर ही नहीं लगा है इससे पहले भी कई कप्तानों इस तरह का जुर्माना लग चुका है,इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पाण्ड्या लखनऊ सुपर जायंट्स के ऋषभ पंत, राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग और संजू सैमसन, और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के रजत पाटीदार पर भी इसी नियम के तहत जुर्माना लगाया गया है।

Akshar Patel के लिए अब और सतर्क रहने का समय

Akshay Patel के लिए यह समय बेहद अहम है। न केवल टीम को वापसी की जरूरत है बल्कि खुद Akshar Patel को भी अब हर निर्णय में सतर्कता बरतनी होगी। यदि उन्होंने अगली बार फिर से ओवर रेट में गलती की तो जुर्माना और भी बढ़ सकता है। हालांकि, इस सीजन में मैच बैन का नियम हटा दिया गया है, लेकिन आर्थिक दंड और टीम की छवि पर असर होना तय है।

फैंस की नाराजगी, टीम पर दबाव!

दिल्ली कैपिटल्स के फैंस इस हार और जुर्माने से काफी निराश हैं। सोशल मीडिया परAkshay Patel की कप्तानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, ये सीजन अभी लंबा है और टीम के पास वापसी करने के कई मौके हैं। लेकिन अगर ऐसे गलत फैसले और धीमी गति से ओवर फेंकना जारी रहा, तो प्लेऑफ की राह मुश्किल हो सकती है
Akshay Patel को एक कप्तान के तौर पर अब अपनी रणनीति और टीम की ओवर गति पर खास ध्यान देना होगा। जुर्माने से न सिर्फ उनकी जेब पर असर पड़ा है, बल्कि उनके नेतृत्व की क्षमता पर भी सवाल उठ रहे हैं। आने वाले मैचों में उनकी अग्निपरीक्षा होगी, जहां हर ओवर, हर गेंद और हर निर्णय मायने रखेगा।

ये भी पढ़ें: DC vs MI: मुंबई की तूफानी बल्लेबाज़ी ने दिल्ली को दिया 206 रन का बड़ा चैलेंज।