Ashwani Kumar came-as-concussion-sub
Ashwani Kumar came-as-concussion-sub

आईपीएल 2025 के एक मुंबई बनाम गुजरात के मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कॉनकशन सब के रूप में अश्वनी कुमार (Ashwani Kumar) को मैदान में उतारा। दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश के चोटिल होने के बाद अश्वनी को मौका मिला और उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से भुनाया। इस सीज़न के पहले कॉनकशन सब बने अश्वनी ने जोस बटलर को आउट कर मुंबई को वापसी दिलाई।

 

कॉनकशन सब के रूप में Ashwani Kumar की एंट्री ने बदला मैच का रुख

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस के इस मुकाबले में तब ट्विस्ट आया जब कॉर्बिन बॉश को प्रासिद्ध कृष्णा की गेंद हेलमेट पर लगी। बॉश ने 22 गेंदों पर 27 रन बनाए, जिसमें अंतिम ओवर में दो छक्के भी शामिल थे। लेकिन अगली गेंद पर वह रनआउट हो गए। इसके बाद अश्वनी कुमार (Ashwani Kumar) को 10वें ओवर में गेंदबाज़ी के लिए उतारा गया। यह इस सीज़न का पहला मौका था जब किसी खिलाड़ी को कॉनकशन सब के तौर पर मैदान में लाया गया।

 

Ashwani Kumar की शानदार वापसी

गुजरात टाइटंस 78/1 के स्कोर पर खेल रही थी और गिल-बटलर की जोड़ी 72 रन की साझेदारी कर चुकी थी। तभी अश्वनी कुमार (Ashwani Kumar) ने अपने दूसरे ओवर में सेट बल्लेबाज़ जोस बटलर को 30 रन पर चलता किया। यह विकेट मुंबई इंडियंस के लिए काफी अहम रहा क्योंकि मैच बारिश की वजह से थोड़ी देर के लिए रुका था और गुजरात को 36 गेंदों में 49 रन चाहिए थे। इस विकेट से मैच का रुख पलटा और अश्वनी कुमार (Ashwani Kumar) ने अपनी उपयोगिता साबित कर दी।

 

पहले भी दिखा चुके हैं जलवा

इस सीज़न की शुरुआत में अश्वनी कुमार (Ashwani Kumar) ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ डेब्यू करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके थे। यह प्रदर्शन उन्हें तुरंत सुर्खियों में ले आया था। हालांकि इसके बाद खेले गए दो मैचों में वह महंगे साबित हुए और प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए। लेकिन गुजरात के खिलाफ यह मौका अश्वनी कुमार (Ashwani Kumar) के लिए खुद को फिर से साबित करने का हे,और उन्होंने अपने प्रदर्शन से मैनेजमेंट और फैंस दोनों का ध्यान खींचा।

यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस के लिए Suryakumar Yadav ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा