CSK
CSK

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का घरेलू मैदान चेपॉक, जो हमेशा से टीम के लिए एक ‘अजेय किला’ माना जाता था, अब धीरे-धीरे उनकी सबसे बड़ी कमजोरी बनता जा रहा है। IPL 2025 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अपने घर में बेहद निराशाजनक रहा है, जिससे फैन्स भी चौंक गए हैं।चलिए जानते है की क्या धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ़ तक पहुँच पाएगी या फिर नहीं?

चेपॉक में CSK की हारों की लिस्ट लंबी हो गई

IPL 2025 में CSK ने अपने घरेलू मैदान पर 5 मैच खेले हैं। इसमें से 4 मुकाबलों में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है, जबकि सिर्फ 1 मैच में जीत हासिल कर पाए।

  • RCB से 17 साल बाद हार: चेन्नई में RCB ने 17 साल बात CSK को हराकर इतिहास रचा है। 
  • दिल्ली कैपिटल्स से 15 साल बाद मिली हार: DC ने चेपॉक में 15 साल बाद जीत दर्ज की।
  • चेपॉक में सबसे कम स्कोर: KKR के खिलाफ CSK महज़ 103 रन पर सिमट गई, जो उनके घरेलू मैदान का सबसे छोटा स्कोर है।
  • SRH से पहली बार शिकस्त: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेपॉक में पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स को पटखनी दी।

ये आंकड़े साबित करते हैं कि चेपॉक, जहां चेन्नई सुपर किंग्स को कभी हराना लगभग असंभव माना जाता था, अब विरोधी टीमों के लिए आसान शिकार बनता जा रहा है।

CSK: धोनी की कप्तानी में भी न बदली किस्मत

जब ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी से हटाकर एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी(MS DHONI) को कप्तानी सौंपी गई, तो फैन्स को उम्मीद थी कि अब चेन्नई की वापसी होगी। लेकिन धोनी भी इस बार करिश्मा करने में नाकाम रहे, धोनी की अगुवाई में भी टीम चेपॉक में हारती रही, जिससे चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ की उम्मीदों पर भी गहरा असर पड़ा।

क्या CSK होगी प्लेऑफ़ की रेस से बाहर? 

अब तक IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 मुकाबले खेले हैं और सिर्फ 1 में जीत दर्ज की। टीम सिर्फ 2 अंकों के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे है। लगातार हार के चलते CSK का नेट रन रेट भी -1.302 तक पहुंच चुका है, जो इस सीजन का सबसे खराब प्रदर्शन है।

CSK के लिए आगे की रणनीति क्या हो सकती है?

CSK के पास अब दो ही रास्ते हैं – या तो टीम अपनी पुरानी गलतियों से सीखकर नई रणनीतियों के साथ मैदान में उतरे या फिर इस सीजन को जल्द भूल जाए।

टीम को अपने बॉलिंग अटैक में बदलाव करने की जरूरत है, क्योंकि घरेलू पिच पर भी CSK के गेंदबाज विकेट लेने में संघर्ष कर रहे हैं। साथ ही मिडिल ऑर्डर को भी जिम्मेदारी लेनी होगी, क्योंकि लगातार गिरते विकेटों के कारण चेन्नई मैच के आखिर तक टिक नहीं पा रही है,धोनी को भी कप्तानी में थोड़ा आक्रामक रवैया अपनाना होगा और युवा खिलाड़ियों को भी मौका देना होगा, ताकि टीम में नई ऊर्जा आ सके।

क्या CSK वापसी कर पाएगी?

चेन्नई सुपर किंग्स हमेशा से एक ऐसी टीम रही है जो कभी हार नहीं मानती। चाहे हालात कितने भी खराब क्यों न हो, धोनी की टीम हमेशा वापसी के लिए जानी जाती है। लेकिन इस बार चेपॉक में जो हारों का सिलसिला शुरू हुआ है, उसे रोकना आसान नहीं होगा, फिलहाल फैन्स बस यही दुआ कर रहे हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर धोनी मैजिक से कमाल दिखाए और अपनी बादशाहत कायम करे।

यह भी पढ़ें: CSK vs SRH: चेन्नई सुपर किंग्स 154 पर सिमटी, हर्षल पटेल बने हैदराबाद के हीरो, जानें कितना रहा स्कोर?