चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच 8 अप्रैल को खेले गए IPL 2025 मुकाबले के बाद Dhoni No Ball Controvers ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है। धोनी के फैंस इस फैसले को लेकर खासे नाराज नजर आ रहे हैं। दरअसल, मामला उस नो बॉल को लेकर है जिसे पहले फील्ड अंपायर ने नो बॉल करार दिया लेकिन थर्ड अंपायर ने उसे वैध गेंद बता दिया। आइए जानते हैं इस पूरे विवाद की कहानी विस्तार से और क्यों Dhoni No Ball Controversy, IPL 2025 का सबसे चर्चित मामला बनता जा रहा है।
कैसे शुरू हुई Dhoni No Ball Controversy?
मैच का 18वां ओवर चल रहा था। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर थे और तेजी से रन बना रहे थे। इस ओवर की आखिरी गेंद लॉकी फर्ग्युसन ने फेंकी, जो एक हाई फुल टॉस गेंद थी, धोनी ने इस पर बेहतरीन छक्का जड़ा, अंपायर ने तुरंत इसे नो बॉल बताया।
लेकिन यहीं से Dhoni No Ball Controversy की शुरुआत हो गई। फील्ड अंपायर के इस फैसले को थर्ड अंपायर के पास भेजा गया। टेक्निकल माप के आधार पर थर्ड अंपायर ने गेंद को धोनी की कमर से नीचे (0.98 मीटर) बताया, जबकि कमर की ऊंचाई 1.01 मीटर थी। इस आधार पर नो बॉल को वैध गेंद घोषित किया गया।
फैंस ने कहा – धोनी के साथ नाइंसाफी!
Dhoni No Ball Controvers को लेकर CSK के फैंस भड़क उठे हैं। सोशल मीडिया पर इस फैसले की तीखी आलोचना हो रही है। कई फैंस ने इसे IPL 2025 का सबसे बड़ा स्कैम तक करार दे दिया। X (पूर्व में ट्विटर) पर CSK समर्थकों ने कहा कि यह गेंद साफ तौर पर नो बॉल थी और धोनी के साथ अन्याय हुआ है।
एक यूजर ने लिखा, “जब ऑन-फील्ड अंपायर नो बॉल दे चुका था, तो थर्ड अंपायर ने फैसला क्यों पलटा?”
वहीं एक अन्य फैन ने कहा, “इस तरह के फैसले धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ होना IPL की साख पर सवाल खड़े करता है।”
धोनी की पारी बनी चर्चा का विषय
महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में सिर्फ 12 गेंदों में 27 रन बनाए, वो भी 225 की स्ट्राइक रेट से। उन्होंने टीम की ओर से सबसे तेज बल्लेबाजी की और 5वें नंबर पर आते ही दमदार बल्लेबाजी के साथ बेहतरीन रन बटोरे, जिससे फैंस में उत्साह और अधिक बढ़ गया।
Dhoni No Ball Controversy: मैच का परिणाम और दोनों टीमों की स्थिति
इस मैच में पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 रन से जीत दर्ज की, IPL 2025 में अब तक पंजाब किंग्स ने 4 में से 3 मुकाबले जीते हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को 5 में से केवल 1 जीत मिली है,फैंस का मानना है की अगर धोनी के साथ नाइंसाफी न होती तो वो ये मैच जीत सकते थे।
IPL 2025 में विवादों की भरमार?
IPL 2025 अभी शुरुआत के ही चरण में है लेकिन विवादों की झड़ी लग चुकी है। पहले खिलाड़ियों पर जुर्माना, फिर थर्ड अंपायर के अजीब फैसले, और अब Dhoni No Ball Controversy ने लीग को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है।
हालांकि BCCI ने इस Dhoni No Ball Controversy पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
ये भी पढ़ें: Priyansh Arya Century: प्रीति जिंटा का भरोसा और IPL 2025 की सबसे धमाकेदार पारी!