Hardik Pandya: IPL 2025 का रोमांच हर गुजरते दिन के साथ और भी तेज होता जा रहा है। हर मुकाबले में रिकॉर्ड बन रहे हैं और खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के लिए कमाल की परफॉर्मेंस दे रहे हैं। ताजा मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया, जिसमें मुंबई को 12 रन से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस हार के बाद भी Hardik Pandya ने अपनी गेंदबाजी से पर्पल कैप की लिस्ट में बड़ा उछाल मारा है।
हार के बावजूद Hardik Pandya ने किया धमाका
मुंबई इंडियंस के कप्तान Hardik Pandya ने गेंद से कमाल करते हुए इस सीजन में अपने 10 विकेट पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही वो IPL 2025 की Purple Cap की लिस्ट में नूर अहमद के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि इकॉनमी और औसत के मामले में नूर थोड़ा आगे हैं, लेकिन हार्दिक का प्रदर्शन मुंबई के लिए एक पॉजिटिव सिग्नल जरूर है।
Hardik Pandya इस सीजन में मुंबई के सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए हैं। उन्होंने न सिर्फ विकेट चटकाए हैं, बल्कि जरूरत के समय टीम को ब्रेकथ्रू भी दिलाए हैं। यही वजह है कि भले ही टीम को हार मिली हो, लेकिन हार्दिक की पर्पल कैप की रेस में एंट्री ने फैंस को खुश कर दिया है।
सूर्यकुमार यादव चूके Orange Cap से
इस मैच में सूर्यकुमार यादव के पास था ऑरेंज कैप अपने नाम करने का सुनहरा मौका, लेकिन वे सिर्फ 3 रन से चूक गए। सूर्या ने अब तक 4 मैचों में 199 रन बनाए हैं, जबकि टॉप पर निकोलस पूरन 201 रन के साथ मौजूद हैं। सूर्या की पारी अगर थोड़ी लंबी होती, तो वे Orange Cap के नए मालिक बन सकते थे।
टॉप-5 Orange Cap धारक खिलाड़ी
- निकोलस पूरन (LSG) – 201 रन
- सूर्यकुमार यादव (MI) – 199 रन
- साई सुदर्शन (GT) – 191 रन
- मिचेल मार्श (DC) – 184 रन
- जोस बटलर (GT) – 166 रन
पर्पल कैप की रेस में कौन किसके पीछे?
Purple Cap Update के मुताबिक:
- नूर अहमद (CSK) – 10 विकेट
- Hardik Pandya (MI) – 10 विकेट
- मोहम्मद सिराज (GT) – 9 विकेट
- मिचेल स्टार्क (DC) – 9 विकेट
- साई किशोर (GT) – 8 विकेट
Hardik Pandya के 10 विकेट भले ही नूर अहमद जितने ही हैं, लेकिन उनका इकॉनमी रेट थोड़ा ज्यादा है। बावजूद इसके, उन्होंने गेंदबाजी में गजब का सुधार दिखाया है। पंड्या ने IPL 2025 की शुरुआत में कुछ संघर्ष जरूर किया था, लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा, उनके प्रदर्शन में भी निखार आया।
IPL 2025 में Hardik Pandya का ऑलराउंड गेम
बात सिर्फ गेंदबाजी की नहीं है, Hardik Pandya ने IPL 2025 में बल्ले से भी अहम पारियां खेली हैं। उन्होंने मिडिल ऑर्डर में कई बार टीम को संभाला है। गेंद और बल्ले दोनों में संतुलन रखने वाले हार्दिक अब एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं,फैंस को उम्मीद है कि आने वाले मैचों में Hardik Pandya का ये ऑलराउंड परफॉर्मेंस जारी रहेगा और मुंबई इंडियंस को जीत की राह पर लौटाएगा। साथ ही वे पर्पल कैप पर भी कब्जा जमाए रखेंगे।
IPL 2025 में अब तक कई रोमांचक मोड़ आ चुके हैं और आगे भी ऐसे मुकाबलों की उम्मीद है। लेकिन इस समय अगर किसी खिलाड़ी की बात हर फैन की जुबान पर है, तो वो हैं।
ये भी पढ़ें: MI vs RCB Live Score: वानखेड़े में रनों की बारिश, विराट का बल्ला गरजा!